• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivraj Singh Chauhan चौथी बार बने Madhya Pradesh CM, जानिए इनके बारे में

Shivraj Singh Chauhan Madhya Pradesh CM: पिछले विधानसभा चुनावों तक रिकॉर्ड 13 साल 17 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले Shivraj Singh Chauhan एक बार फिर ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 20 Mar 2020 02:24:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2020 10:21:19 PM (IST)
Shivraj Singh Chauhan चौथी बार बने Madhya Pradesh CM, जानिए इनके बारे में

Shivraj Singh Chauhan Next Madhya Pradesh CM: मध्य प्रदेश में बीते दिनों से जारी सियासी घमासान के बाद शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बन गए। कमल नाथ के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में Shivraj Singh Chauhan विधायक दल के नेता चुने गए। इस तरह पिछले विधानसभा चुनावों तक रिकॉर्ड 13 साल 17 दिन मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले Shivraj Singh Chauhan एक बार फिर प्रदेश के मुखिया बन गए हैं। Shivraj Singh Chauhan जमीन से जुड़े नेता हैं और यही कारण है कि जनता उन्हें मामा कहकर पुकारती है। जानिए उनके सियासी सफर के बारे में -

किसान परिवार में जन्म: 5 मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के बुधनी में किसान परिवार में जन्में Shivraj Singh Chauhan ने 1977 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे और लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए काम किया।


Shivraj Singh Chauhan 4 बार लोकसभा के लिए चुने गए और संसद की कई समितियों के सदस्य भी रहे। 2000 से 2003 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रहे।

पहला चुनाव: 1990 में पहला चुनाव लड़ा था। पहली बार राज्य विधानसभा के लिए 1990 में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से चुने गए थे। बाद में अगले साल हुए विदिशा संसदीय चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए। इसके बाद 5 बार विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए।

साधना सिंह से शादी: 1992 में Shivraj Singh Chauhan की शादी साधना सिंह से हुई था। उनके दो बेटे, कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान हैं।

दिग्विजय सिंह से हारे: 2003 में भाजपा ने दिग्विजय सिंह के 10 साल के शासन के खिलाफ पूरे दम से चुनाव लड़ा। पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ राघौगढ़ से चुनाव लड़ने वाले शिवराज सिंह हार गए। हालांकि बाद में बुधनी विधानसभा के लिए उपचुनाव लड़कर जीता।

...और पहली बार बने सीएम: 30 नवंबर, 2005 को Shivraj Singh Chauhan पहली बार सीएम बने। इसके बाद 2018 में हुए चुनावों तक मुख्यमंत्री बने रहे।