• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नर्सिंग कॉलेजों को झटका, फीस बढ़ोतरी की मांग कमेटी ने की खारिज

राजधानी भोपाल के 10 समेत प्रदेश के 60 नर्सिंग कॉलेजों ने ज्यादा खर्च का हवाला देकर फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव कमेटी को दिया था।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 11 Nov 2020 07:53:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2020 08:41:42 AM (IST)
नर्सिंग कॉलेजों को झटका, फीस बढ़ोतरी की मांग कमेटी ने की खारिज

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। फीस विनियामक कमेटी ने प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को बढ़ा झटका दिया है। नर्सिंग कॉलेज संचालकों ने फीस में 30 फीसद बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव कमेटी को दिया था, लेकिन कमेटी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अब नर्सिंग कॉलेजों की फीस दो सालों तक यथावत रहेगी। हर साल कमेटी फीस तीन साल के लिए तय करती है। लेकिन पिछले साल प्रक्रिया पूरी होने में देरी होने से सिर्फ एक साल की फीस तय हो सकी थी। इस साल कमेटी ने प्रस्ताव मंगाकर दो साल के लिए फीस तय कर दी है। इनमें शैक्षणिक सत्र 2020-21 और 2021-22 शामिल रहेगा। अब दो साल के बाद ही इन नर्सिंग कॉलेजों की फीस तय होगा। जिन कोर्सेस में फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव कॉलेजों ने कमेटी को दिया था, उनमें बीएससी नर्सिंग, पीबी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग शामिल है।

दरअसल प्रदेश के 60 नर्सिंग कॉलेजों ने ज्यादा खर्च का हवाला देकर फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव कमेटी को दिया था। इनमें राजधानी भोपाल के भी 10 कॉलेज शामिल हैं। कॉलेज संचालकों ने मांग की थी कि 30 फीसद तक उनके कॉलेज की फीस बढ़ाई जाए, जिससे वे स्टाफ को वेतन देने समेत कॉलेज का सुचारु रूप से संचालन कर सकें। इसके लिए कॉलेज संचालकों ने आय-व्यय का ब्यौरा भी कमेटी को दिया था। हालांकि कमेटी ने जब कॉलेजों का आय-व्यय का ब्यौरा देखा तो इसमें ज्यादा अंतर नहीं पाया। जिससे बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है।


अभी कुछ और कॉलेजों की फीस होनी है तय

प्रदेश में नर्सिंग के करीब 150 कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें से अब तक करीब सौ कॉलेजों की फीस कमेटी तय कर चुकी है। जबकि पचास और कॉलेजों की फीस अभी तय होनी है। अब यह फीस दीपावली त्योहार के बाद ही तय हो पाएगी। इसके अलावा जिन पाठ्यक्रमों की फीस पर अभी निर्णय आना है, वो भी त्योहार के बाद ही आएगा।