• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैरागढ़ में ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड बनने से दुकानें टूटना तय, चिंतित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फाटक रोड पर ओवरब्रिज बनाने का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। यह काम लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा कर रही है। व्यापारियों का कहना है कि विभाग ने सर्वि...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 12:28:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Nov 2024 12:28:02 PM (IST)
बैरागढ़ में ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड बनने से दुकानें टूटना तय, चिंतित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
बैरागढ़ में फाटक रोड पर व्यापारियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन।

HighLights

  1. बैरागढ़ में फाटक रोड पर बनया जा रहा है ओवरब्रिज।
  2. सालों से काबिज व्यापारियों को रोजगार छिनने की फिक्र।
  3. चिंतित व्यापारियों ने विधायक रामेश्वर शर्मा से की मुलाकात।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में फाटक रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के साथ ही सर्विस रोड भी बनाया जाना है। रोड बनने से 50 से अधिक दुकानें टूटने का संभावना है। इससे व्यापारी चिंतित हैं। 50 साल से यहां कारोबार कर रहे व्यापारियों ने वैकल्पिक जगह देने की गुहार की है। इस सिलसिले में एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात की।

फाटक रोड पर ओवरब्रिज बनाने का काम डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। यह काम लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा कर रही है। ब्रिज बनने से बैरागढ़ एवं सीटीओ क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी, लेकिन यहां पांच दशक से कारोबार कर रहे व्यापारियों की दुकानें टूटने से उन्हें रोजगार छिनने की चिंता सता रही है।


naidunia_image

व्यापारियों के अनुसार विभाग ने सर्विस रोड की जानकारी अंतिम समय में दी। हाल ही में नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे में दुकानें टूटना तय माना जा रहा है। व्यापारियों ने तोड़फोड़ के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात की।

विधायक ने व्यापारियों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर समाधान निकालेंगे। व्यवसायी रवि टेकवानी, मनीष कैथवास एवं राजू टिलवानी आदि ने वैकल्पिक जगह देने की गुहार की है।

ब्रिज का हिस्सा दुकानों तक पहुंचा

ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा दुकानों की छत से सटकर बनाया जा रहा है। ब्रिज के नीचे दोनों छोर पर 12 से 15 फीट तक का सर्विस रोड बनाने का प्रस्ताव है। मौके पर जगह नहीं है। रोड बना तो दुकानों का इतना ही हिस्सा तोड़ना होगा। कुछ दुकानों को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ा भी गया है। कुछ दुकानों की लंबाई ही 12 फीट तक है। ऐसी दुकानों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

व्यापारी चाहते हैं कि तोड़फोड़ से पहले ही उन्हें रोजगार की दृष्टि से वैकल्पिक जगह दी जाए। उल्लेखनीय है कि ब्रिज का काम फरवरी 2025 तक पूरा करने का प्रस्ताव है। सीटीओ छोर से संत हिरदाराम नगर स्टेशन आने के लिए थर्ड लेग भी बनेगी। इससे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।