• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

श्रीधाम एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव, 30 मई से हटेंगे पुराने डिब्बे, अब आरामदायक LHB कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन

यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाने की दिशा में पश्चिम मध्य रेलवे ने अहम फैसला लिया है। श्रीधाम एक्सप्रेस अब पारंपरिक आईसीएफ कोच की जग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 07:55:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 07:55:19 PM (IST)
श्रीधाम एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव, 30 मई से हटेंगे पुराने डिब्बे, अब आरामदायक LHB कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन
श्रीधाम एक्सप्रेस में हटेंगे पुराने डिब्बे।

HighLights

  1. श्रीधाम एक्सप्रेस में हटेंगे पुराने डिब्बे।
  2. मई के अंत से लागू होगी नई व्यवस्था।
  3. ट्रेन में लगेंगे कुल 22 आधुनिक कोच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाने की दिशा में पश्चिम मध्य रेलवे ने अहम फैसला लिया है। भोपाल होकर चलने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस अब पारंपरिक आईसीएफ कोच की जगह आधुनिक एलएचबी रैक से संचालित होगी। इस बदलाव से यात्रियों को सफर के दौरान कम झटके, बेहतर सुविधाएं और ज्यादा सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

मई के अंत से लागू होगी नई व्यवस्था

बता दें कि गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 30 मई से जबलपुर से एलएचबी कोच के साथ रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 31 मई से निजामुद्दीन स्टेशन से एलएचबी रैक के साथ संचालित की जाएगी।


ट्रेन में लगेंगे कुल 22 आधुनिक कोच

नई व्यवस्था के तहत इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक एसी फर्स्ट क्लास, दो एसी सेकेंड, पांच एसी थर्ड, एक एसी थर्ड इकोनॉमी, सात स्लीपर, चार सामान्य श्रेणी, एक एसएलआरडी और एक जनरेटर कार शामिल होंगी।

समय में नहीं, अनुभव में होगा बड़ा बदलाव

हालांकि एलएचबी कोच की स्पीड क्षमता ज्यादा होती है, लेकिन ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की सीमाओं के कारण ट्रेन के समय में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिर भी, यात्रियों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।