भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। रेलवे क्यूइस्ट्स सिद्धार्थ पारिख, शकील अहमद और विश्व चैंपियन पंकज अडवाणी ने अपने अपने मुकाबले जीतकर नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के अगले दौर में प्रवेश किया। इस चैंपियनशिप में देशभर के शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे है।
राजधानी में खेले जा रही इस प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने कर्नाटक के एमएल लक्ष्मण को 3-1 से शिकस्त दी। सिद्धार्थ ने यह मुकाबला 150-61, 104-152, 151-150, 151-28 से जीता। कोलकाता के शकील अहमद ने आंध्र प्रदेश के एम श्रीनिवास राव हराया। शकील ने यह मुकाबला 94-151, 63-151, 151-30, 153-94, 150-60 से जीता। पीएसपीबी के आलोक कुमार ने रफत हबीब को 85-151, 150-14, 153-132, 150-128 से हराया। विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने तमिलनाडु के जे वरुण कुमार को शिकसत दी। बृजेश दमानी ने महाराष्ट्र के रेयान रज़मी को पराजित किया। महारष्ट्र के लौकिक पठारे ने अपने राज्य के चंदू कंसोदरिया पर 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की।
इसके अलावा खेले गए अन्य मुकाबलों में रूपेश (पीएसपीबी ) ने शिवम अरोड़ा (महाराष्ट्र) को 3-0 के फ्रेम से हराया। शिवम के पक्ष में स्कोर 150-102, 151-21, 151-21 रहा।राघव अग्रवाल (गुजरात) ने गुरबचन सिंह (पश्चिम बंगाल) को 3-1 फ्रेम से हराया। वी. सुब्रमण्यम (महाराष्ट्र ) ने यश रूंगटा (महाराष्ट्र) को 3-0 के फ्रेम से हराया। विशाल मदन (महाराष्ट्र) ने नीरज कुमार (आरएसपीबी) को 3-1 फ्रेम से हराया। केतन चावला (मध्य प्रदेश ) ने रणवीर सिंह मारवाह (गुजरात) को 3-0 के फ्रेम से हराया। केतन के पक्ष में स्कोर 150-00, 152-87, 150-52 रहा। नितिन कोहली (यूपी) ने पराग पैठंकर को 3-0 के फ्रेम से हराया। नितिन के पक्ष में स्कोर 151-68, 151-72, 150-105 रहा।के.विभास (तेलंगाना) ने आई.एस. मलिक (यूपी) को 3-0 के फ्रेम से हराया। विभा के पक्ष में स्कोर 150-92, 152-87, 152-113 रहा।