• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पहली बारिश में बहा 2.18 करोड़ का सिरोंज बैराज, तीन इंजीनियर निलंबित, जांच में खुलीं बड़ी खामियां

सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत बन रहा सिरोंज बैराज पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। जांच में तकनीकी खामियां मिलने पर तीन इंजीनियर निलंबित किए गए।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 02:38:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 02:38:08 PM (IST)
पहली बारिश में बहा 2.18 करोड़ का सिरोंज बैराज, तीन इंजीनियर निलंबित, जांच में खुलीं बड़ी खामियां
पहली बारिश में बहा सिरोंज बैराज। (नईदुनिया)

HighLights

  1. पहली बारिश में सिरोंज बैराज की सुरक्षा दीवार ढह गई।
  2. तकनीकी खामियों पर तीन इंजीनियर तत्काल निलंबित किए गए।
  3. जांच में जल निकासी व्यवस्था गंभीर रूप से दोषपूर्ण पाई गई।

डिजिटल डेस्क। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। देवास जिले में भिड़ा नदी पर निर्माणाधीन सिरोंज बैराज पहली ही तेज बारिश का दबाव नहीं झेल सका और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।

मुख्य अभियंता की रिपोर्ट में निर्माण कार्य में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) और दो उपयंत्रियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं निर्माण एजेंसी को भी नियमानुसार क्षतिग्रस्त बैराज अपने खर्च पर दोबारा तैयार करना होगा।


पहली बारिश में ढही सुरक्षा दीवार

हरदा-पिप्पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम होशियारपुर और मकड़िया के बीच 2.18 करोड़ रुपये की लागत से सिरोंज बैराज का निर्माण किया जा रहा है। 9 जुलाई को हुई तेज बारिश के दौरान बैराज की सुरक्षा दीवार (सिंगवॉल) ढह गई और डाउनस्ट्रीम हिस्से की बैक फिलिंग भी बह गई। घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

जांच में सामने आईं तीन बड़ी तकनीकी खामियां

मुख्य अभियंता की जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बैराज में जल निकासी के लिए आवश्यक संख्या में आरसीसी पाइप नहीं लगाए गए। इसके अलावा बैराज की ऊंचाई निर्धारित मानकों से अधिक रखी गई, जिससे प्राकृतिक जल निकासी बाधित हो गई। पानी का दबाव बढ़ने पर ओवरफ्लो हुआ और सुरक्षा दीवार टूट गई। रिपोर्ट में इन खामियों को हादसे की प्रमुख वजह माना गया है।

तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी नेहा दुबे तथा उपयंत्री जितेंद्र पाटिल और रोहित सोनी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में तीनों को भोपाल स्थित मुख्य अभियंता, चंबल-बेतवा कछार जल संसाधन विभाग कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

निर्माण एजेंसी को खुद करना होगा सुधार

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य अभी डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड में है। ऐसे में निर्माण एजेंसी कटारे एंड कंपनी को अपने खर्च पर क्षतिग्रस्त बैराज की मरम्मत और पुनर्निर्माण करना होगा। विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

ये भी पढ़ें- भोजशाला मामले की रोजाना सुनवाई करने और विवाद सुलझाने के लिए तैयार, दोनों पक्षों को धैर्य रखना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट