• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के व्यापम चौराहे पर कार को टक्कर मार भागा ट्राला चालक, 10 घंटे लगा रहा जाम, 4 महीनों में 83 मौतों ने बढ़ाई चिंता

शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

By Brijendra RishishwarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 08:01:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 08:01:03 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल के व्यापम चौराहे पर कार को टक्कर मार भागा ट्राला चालक, 10 घंटे लगा रहा जाम, 4 महीनों में 83 मौतों ने बढ़ाई चिंता
कार को टक्कर मार भागा ट्राला चालक( एआई फोटो)

HighLights

  1. ट्राले ने कार को टक्कर मारी, कार पलटने के बाद भी दो युवक सुरक्षित बचे
  2. चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
  3. यातायात प्रभावित रहा, ट्रैफिक सिग्नल और शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हबीबगंज पुलिस ने पीड़ित कार चालक की शिकायत पर ट्राले के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को जब्त कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण ट्राला सड़क पर फंस गया, जिससे एक तरफ का यातायात करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। दुर्घटना में ट्रैफिक सिग्नल और अन्य शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।


देर रात घूमने निकले थे दोनों दोस्त

पुलिस के अनुसार, पिपलानी निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण गौर अपने दोस्त अनिमेष यादव के साथ देर रात घूमने निकला था। न्यू मार्केट से लौटते समय दोनों नर्मदापुरम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट की ओर जा रहे थे। व्यापम चौराहे से 6 नंबर स्टॉप की ओर मुड़ते समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार पलट गई, लेकिन दोनों युवकों की जान बच गई।

चार महीनों में 83 लोगों की गई जान

भोपाल नगरीय पुलिस के अनुसार, जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच शहर में 998 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 83 लोगों की मौत हुई और 801 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 की समान अवधि में 1022 सड़क हादसे और 830 घायल दर्ज किए गए थे। हादसों की संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा अब भी चिंता का विषय बना हुआ है।

विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

सेवानिवृत्त डीएसपी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होते हैं। उन्होंने सलाह दी कि रात के समय भारी वाहनों के पास छोटे वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। भारी वाहनों को पर्याप्त दूरी बनाकर चलना चाहिए और छोटे वाहनों को सुरक्षित अवसर मिलने पर ही ओवरटेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भोपाल में सरकारी जमीनों पर सैटेलाइट की नजर, नए अतिक्रमण पर होगी तत्काल कार्रवाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।