• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 27 सितंबर को स्टार्टअप संवाद, CM मोहन यादव 200 उद्यमियों से नए आइडिया पर करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 27 सितंबर को प्रशासन अकादमी भोपाल में मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद के तहत युवाओं से संवाद करेंगे। संवाद में प्रदेश से लगभग 20...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 08:05:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 08:23:37 AM (IST)
भोपाल में 27 सितंबर को स्टार्टअप संवाद, CM मोहन यादव 200 उद्यमियों से नए आइडिया पर करेंगे चर्चा
27 सितंबर को 'मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद' में जुटेंगे 200 नव-उद्यमी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 27 सितंबर को 'मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद' में जुटेंगे 200 नव-उद्यमी
  2. सीएम मोहन यादव के सामने अपने सुझाव रखेंगे स्टार्टअप फाउंडर्स
  3. प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को रफ्तार देने के लिए सीएम की खास पहल

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 27 सितंबर को प्रशासन अकादमी भोपाल में मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद के तहत युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगा। संवाद में प्रदेश से लगभग 200 स्टार्टअप संचालक सम्मिलित होंगे।

एमएसएमई आयुक्त कुमार पुरषोत्तम ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों से अपने जिले के नव उद्यमियों को संवाद में सहभागिता करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की।


200 स्टार्टअप उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम

स्टार्टअप संवाद में मुख्यमंत्री प्रदेश के युवा, नवाचारी एवं उभरते हुए स्टार्टअप उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे। यह संवाद प्रदेश में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम, युवाओं की उद्यमशील सोच, नवाचार तथा रोजगार सृजन की संभावनाओं को समझने और उन्हें प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्टार्टअप संस्थापकों को अपने अनुभव, उपलब्धियां, चुनौतियां एवं सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में पुलिस और जेल महकमे को मिलेगी एडवांस डिजिटल ट्रेनिंग, मोहन सरकार और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच बड़ा करार