
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपये किए जाने पर इंटर्न्स प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आभार माना। मंगलवार को आइस ऑफ इंटर्न्स मध्यप्रदेश के प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इंटर्न्स ने कहा कि स्टाइपेंड में वृद्धि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एमबीबीएस इंटर्न्स के परिश्रम, जिम्मेदारियों और मरीजों की सेवा में योगदान के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन है।
यह भी पढ़ें- स्टाइपेंड 26% बढ़ा, फिर भी हड़ताल जारी... रायपुर में 17 सूत्रीय मांगों पर अड़े जूनियर डॉक्टर, ओपीडी ठप
मुख्यमंत्री ने कहा कि एमबीबीएस इंटर्नशिप चिकित्सा शिक्षा का महत्वपूर्ण चरण है। इंटर्न अस्पतालों में मरीजों की सेवा के साथ आपातकालीन चिकित्सा, वार्ड ड्यूटी, ओपीडी और नाइट ड्यूटी जैसी जिम्मेदारियां निभाते हैं। मरीजों की सेवा में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में वाइस आफ इंटर्न्स मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।