• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP राज्य पुलिस सेवा से IPS में पदोन्नति के प्रस्ताव पर फंसा पेंच, 4 पदों के लिए 12 अधिकारी

राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति होना है, सामान्य प्रशासन विभाग ने जांच रिपोर्ट की जानकारी मांगी। 12 अधिकारियों के नाम भेजे गए है...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 27 Aug 2024 08:03:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Aug 2024 08:15:35 PM (IST)
MP राज्य पुलिस सेवा से IPS में पदोन्नति के प्रस्ताव पर फंसा पेंच, 4 पदों के लिए 12 अधिकारी
चार अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति होना है

HighLights

  1. IPS के लिए 12 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित
  2. जीएडी ने जांच रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगा
  3. अनापत्ति पर CM को भेजा जाएगा प्रस्ताव

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, ब्यूरो : राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों की आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति के प्रस्ताव पर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने पेंच फंसा दिया है। जीडीए ने गृह विभाग से प्रस्तावित अधिकारियों की जांच से जुड़ी रिपोर्ट पर जानकारी मांगी है। यह प्रदेश में पहली बार है, जब राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों से जुड़े प्रस्ताव पर दूसरे विभाग द्वारा अनापत्ति देने के लिए जानकारी मांगी गई है।

12 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित

वर्ष 2024 में प्रदेश को चार भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के पद मिले हैं, जिन पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति होनी है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने 12 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए। गृह विभाग ने दस्तावेजों का परीक्षण कर सामान्य प्रशासन विभाग को अनापत्ति के लिए फाइल भेजी पर इसमें अधिकारियों ने पेंच या पेच फंसा दिया गया। अनापत्ति देने के स्थान पर जांच से जुड़ी जानकारियों पर स्पष्टीकरण मांग लिया।


मांगी गई फाइल

दरअसल, जिस अधिकारी का नाम प्रस्तावित किया जाता है, उसके विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण या विभागीय जांच तो नहीं चल रही है या आरोप पत्र तो जारी नहीं किया गया, जैसी जानकारी देनी होती है। गृह विभाग ने इसे शामिल करते हुए फाइल भेज दी पर सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने इस पर स्पष्टीकरण मांग लिया।

अनापत्ति के बाद भेजा जाएगा नाम

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हमारा प्रस्ताव पूरा है और उसमें सभी जानकारियों का समावेश है। एक बार फिर अवलोकन कर लिया जाए। यदि विभाग इससे संतुष्ट हो जाता है तो फिर मुख्य सचिव से अनापत्ति लेकर प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के अनुमोदन से संघ लोक सेवा आयोग भेजा जाएगा। वहां प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद विभागीय पदोन्नति समिति की तिथि निर्धारित होगी, जिसमें 12 नामों पर विचार कर चार का चयन किया जाएगा।

शासन ने मुरैना के नगर आयुक्त को बदला

ग्वालियर में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के एक दिन पहले मंगलवार को मुरैना नगर निगम आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान को हटा दिया गया है। चौहान को हटाकर भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त पदस्थ किया गया है।

वहीं, स्मार्ट सिटी जबलपुर के सीईओ सत्येंद्र धाकरे को मुरैना नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा नगर निगम भोपाल के सहायक आयुक्त आनंद कुमार को सहायक संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल पदस्थ किया गया है।