• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में सड़कों पर उतरा युवाओं का आक्रोश; दिल्ली में पुलिस बर्बरता के विरोध में 20 जिलों के छात्र जुटे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

भोपाल के नीलम पार्क में प्रदेशभर से आए छात्र-युवाओं ने नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 10:59:30 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 10:59:30 AM (IST)
भोपाल में सड़कों पर उतरा युवाओं का आक्रोश; दिल्ली में पुलिस बर्बरता के विरोध में 20 जिलों के छात्र जुटे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग उठाई। नईदुनिया।

HighLights

  1. भोपाल के नीलम पार्क में जुटे प्रदेशभर से आए छात्र
  2. नीट पेपर लीक, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया
  3. जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर परप्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राजधानी के जहांगीराबाद स्थित नीलम पार्क में छात्रों ने हुंकार भरी। मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लायमेंट के बैनर तले प्रदेशभर के करीब 20 जिलों से आए छात्र, युवा और नर्सिंग स्टूडेंट्स एकजुट हुए और सरकार को घेरा।

सबसे ज्यादा चर्चा 'यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है' वाले पोस्टर की रही। कुछ छात्र सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और चंद्रशेखर आजाद की तस्वीरें लेकर भी पहुंचे।

न्यायिक जांच की मांग

आंदोलन के संयोजक प्रमोद नामदेव ने कहा कि संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की गई। इसकी न्यायिक जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। यहां पहुंचे मनोज रजक ने कहा कि मप्र में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक और नर्सिंग कालेज फर्जीवाड़े से युवाओं का भरोसा टूटा है।


लाखों पद खाली हैं पर भर्ती नहीं हो रही। नर्सिंग छात्रों को परीक्षा, रिजल्ट और छात्रवृत्ति में दिक्कत आ रही है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- MP विधानसभा में हंगामा : 'छात्रों को कीड़ा कहने पर माफी मांगें विजयवर्गीय'; कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री बोले- 'दोबारा परीक्षा कराकर दी राहत'

आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के बाद केंद्र-राज्य सरकार को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें नीट की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, समयबद्ध भर्ती, नार्मलाइजेशन की समीक्षा, ठेका प्रथा खत्म करना और नर्सिंग छात्रों की समस्याओं का समाधान शामिल है।

छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।