NEET पेपर लीक: भोपाल में सड़कों पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर बोर्ड ऑफिस चौराहा किया जाम
पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। दो घंटे तक बोर्ड ऑफिस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था डायवर्ट करनी पड़ी।
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 08:19:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 08:19:52 AM (IST)
नीट पेपर लीक के विरोध में भोपाल में छात्रों का प्रदर्शन किया। नईदुनिया।HighLights
- नीट पेपर लीक के विरोध में भोपाल में छात्रों का प्रदर्शन
- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग
- बोर्ड ऑफिस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था डायवर्ट करनी पड़ी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम सैकड़ों छात्र बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकत्र हुए और प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ प्रदर्शन लगभग दस बजे तक चला।
ट्रैफिक व्यवस्था हुई प्रभावित
प्रदर्शन के दौरान बोर्ड आफिस चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रगति चौराहा, व्यापम चौराहा और ज्योति चौराहे से वाहनों का डायवर्जन कर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाईश दी। इसके बाद छात्र शांतिपूर्वक वहां से लौट गए।