• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में इन रास्तों पर चलेंगी सरकारी बसें, इंदौर-भोपाल समेत सात जिलों का रूट हुआ जारी

मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे अंतराल के बाद सरकारी बसों का संचालन शुरू होने वाला है। पहले चरण में इंदौर से सर्वाधिक 145, भोपाल से 106, जबलपुर से 67 औ...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 08:42:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 08:42:23 PM (IST)
एमपी में इन रास्तों पर चलेंगी सरकारी बसें, इंदौर-भोपाल समेत सात जिलों का रूट हुआ जारी
इंदौर-भोपाल समेत सात जिलों का रूट हुआ जारी (AI Image)

HighLights

  1. MP में 21 साल बाद 351 सुगम बसों से शुरू होगी लोक परिवहन सेवा
  2. 2031 तक प्रदेश भर में 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य निर्धारित
  3. इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत 7 शहरों से चलेंगी बसें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे अंतराल के बाद सरकारी बसों का संचालन शुरू होने वाला है। 25 सितंबर को भोपाल से एमपी के सात प्रमुख शहरों के बीच 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का शुभारंभ किया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

योजना के तहत हर साल ढाई से तीन हजार नई बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी, जिससे वर्ष 2031 तक प्रदेश भर में 15 हजार बसों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है। यह पूरी व्यवस्था पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित होगी।


पहले चरण में इंदौर से सर्वाधिक 145, भोपाल से 106, जबलपुर से 67 और सागर, रीवा, देवास, कटनी व भिंड से अन्य बसें संचालित की जाएंगी।

जानें आपके शहर से कहां-कहां चलेंगी बसें

'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के तहत प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों से इंटरसिटी (शहरों के बीच) और सब-अर्बन मार्गों पर बसों का संचालन इस प्रकार रहेगा...

1. इंदौर क्षेत्र (89 इंटरसिटी और 427 इंट्रासिटी/सब-अर्बन बसें)

इंदौर संभाग से प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों और ग्रामीण इलाकों के लिए सबसे बड़ा बस नेटवर्क शुरू किया जा रहा है...

naidunia_image

  • इंदौर से भोपाल: 20 बसें
  • इंदौर से अशोकनगर (वाया शाजापुर, गुना): 6 बसें
  • इंदौर से जबलपुर (वाया भोपाल, सागर, दमोह): 6 बसें
  • इंदौर से उज्जैन (वाया सांवर): 4 बसें
  • इंदौर से सिवनी (वाया बैतूल, छिंदवाड़ा): 4 बसें
  • इंदौर से रतलाम (वाया बेतमा, बदनावर): 3 बसें

अन्य प्रमुख मार्ग: ओंकारेश्वर से उज्जैन (7 बसें), बड़वानी से आगर मालवा (2 बसें), बुरहानपुर से नीमच (2 बसें), बुरहानपुर से रतलाम (2 बसें), धार से पचमढ़ी (2 बसें), इंदौर से अनूपपुर (2 बसें), इंदौर से बीना (2 बसें), इंदौर से चंदेरी (2 बसें), इंदौर से छतरपुर (2 बसें), झाबुआ से भोपाल (2 बसें), इंदौर से नर्मदापुरम (2 बसें), इंदौर से नरसिंहपुर (2 बसें), इंदौर से नीमच (2 बसें), इंदौर से रीवा (2 बसें), इंदौर से सागर (2 बसें), इंदौर से सतना (2 बसें), खरगोन से नीमच (2 बसें), और बुरहानपुर से उज्जैन (1 बस)।

2. भोपाल क्षेत्र (25 इंटरसिटी और 135 इंट्रासिटी/सब-अर्बन बसें)

राजधानी भोपाल से प्रदेश के अलग-अलग कोनों को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण रूट तय किए गए हैं...

naidunia_image

  • भोपाल से बालाघाट (वाया इटारसी, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी): 6 बसें
  • भोपाल से खरगोन (वाया इंदौर, धामनोद): 4 बसें
  • भोपाल से उज्जैन (वाया सीहोर, देवास): 4 बसें
  • भोपाल से रतलाम (वाया इंदौर): 2 बसें
  • भोपाल से झाबुआ (वाया इंदौर, धार): 2 बसें
  • भोपाल से गुना (वाया नरसिंहगढ़, ब्यावरा): 2 बसें
  • भोपाल से जबलपुर (वाया सागर, दमोह): 2 बसें
  • भोपाल से छिंदवाड़ा (वाया इटारसी, बैतूल): 2 बसें
  • भोपाल से बैतूल (वाया इटारसी): 1 बस

3. उज्जैन क्षेत्र (19 इंटरसिटी/सब-अर्बन बसें)

मालवा अंचल में आवागमन को सुलभ बनाने के लिए देवास से विभिन्न शहरों को जोड़ा गया है...

naidunia_image

  • देवास से उज्जैन (वाया नरवर): 11 बसें
  • देवास से हरदा (वाया सोनकच्छ, आष्टा, खातेगांव): 3 बसें
  • देवास से अवंतीपुर बड़ोदिया (वाया सोनकच्छ): 2 बसें
  • देवास से कनासिया (वाया पिपलिया सड़क, मक्सी): 2 बसें
  • देवास से मंदसौर (वाया उज्जैन, नागदा, जावरा): 1 बस

4. जबलपुर क्षेत्र (24 इंटरसिटी और 140 इंट्रासिटी/सब-अर्बन बसें)

महाकौशल अंचल में संभागीय मुख्यालयों और स्थानीय कस्बों को जोड़ने के लिए बसें शुरू की जा रही हैं...

naidunia_image

  • जबलपुर से छिंदवाड़ा (वाया सिवनी): 10 बसें
  • जबलपुर से बालाघाट (वाया सिवनी): 3 बसें
  • जबलपुर से सागर (वाया दमोह): 1 बस
  • कटनी से जबलपुर: 2 बसें
  • कटनी से रीवा: 2 बसें

अन्य लोकल रूट्स: कटनी से रिठी, कटनी से कैमोर और कटनी से बड़वारा के बीच भी बस सेवाएं संचालित होंगी।

5. सागर क्षेत्र (16 इंटरसिटी और 32 इंट्रासिटी/सब-अर्बन बसें)

बुंदेलखंड अंचल से प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी दी गई है...

naidunia_image

  • सागर से भोपाल: 12 बसें
  • सागर से उज्जैन: 4 बसें
  • सागर से जबलपुर: बस सेवा शामिल

6. रीवा क्षेत्र (12 इंटरसिटी और 11 इंट्रासिटी/सब-अर्बन बसें)

विंध्य अंचल के यात्रियों के लिए प्रमुख शहरों का कनेक्टिविटी रूट...

naidunia_image

  • रीवा से सतना (वाया माधवगढ़ फोर्ट): 8 बसें
  • रीवा से जबलपुर (वाया अमरपाटन, मैहर, कटनी): 6 बसें
  • रीवा से सीधी (वाया गुड़, चुरहट): 2 बसें
  • रीवा से छतरपुर (वाया सतना, पन्ना, खजुराहो): 1 बस

7. ग्वालियर क्षेत्र (14 इंटरसिटी और 100 इंट्रासिटी/सब-अर्बन बसें)

चंबल और ग्वालियर अंचल के जिला व तहसील मुख्यालयों को आपस में जोड़ा गया है...

naidunia_image

  • भिंड से ग्वालियर (वाया मेहगांव, गोहद, मालनपुर): 6 बसें
  • लहार से ग्वालियर (वाया मिहोना, भिंड, मालनपुर): 2 बसें
  • अटेर से ग्वालियर (वाया भिंड, मालनपुर): 2 बसें
  • भिंड से मऊ (वाया गोहद): 2 बसें
  • भिंड से लहार (वाया अमायन, बाबेदी): 2 बसें

यह भी पढ़ें- उज्जैन में CM डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी सड़क चौड़ीकरण की जद में, लाल निशान लगाए