• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Youth Day: प्रदेश के सभी स्कूलों में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

Surya Namaskar सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जाएगा। जिलों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रत...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 08:43:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jan 2024 08:43:55 PM (IST)
National Youth Day: प्रदेश के सभी स्कूलों में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल
Surya Namaskar

HighLights

  1. प्रदेश के सभी स्कूलों में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
  2. मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय
  3. स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

राज्य ब्यूरो, भोपाल। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद के रिकार्डेड आडियो और मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम होगा।

सामूहिक सूर्य नमस्कार

स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जाएगा। जिलों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। इस आयोजन में छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी स्वैच्छिक रूप से शामिल होंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे।