• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में 30 जून तक महा-अभियान: रेहड़ी-पटरी वालों को मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम; बिना गारंटी मिलेगा ₹15,000 तक का आसान लोन।

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की पहुंच को अंतिम छोर तक और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त क्षेत्रों में 1 जून से...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 03:54:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 03:54:35 PM (IST)
MP में 30 जून तक महा-अभियान: रेहड़ी-पटरी वालों को मुख्यधारा से जोड़ने की मुहिम; बिना गारंटी मिलेगा ₹15,000 तक का आसान लोन।
फाइल फोटो। इंटरनेट मीडिया।

HighLights

  1. प्रदेशभर में 30 जून तक विशेष पीएम स्वनिधि अभियान संचालित किया जाएगा
  2. जिला मुख्यालयों पर होगा स्वनिधि महोत्सव और नगरीय निकायों में लोक कल्याण मेले लगेंगे
  3. बिना गारंटी 15 हजार रुपये तक ऋण, डिजीटल भुगतान प्रशिक्षण और बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। सड़कों और फुटपाथों पर दुकान चलाकर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे कारोबारियों (पथ विक्रेताओं) को डिजीटल, वित्तीय और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

'प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि' (पीएम स्वनिधि) योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में 1 जून से 30 जून तक एक विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जहां एक ओर जिला मुख्यालयों पर उत्सव का माहौल रहेगा, वहीं दूसरी ओर नगरीय निकायों में 'सेवाएं आपके द्वार' की तर्ज पर काम होगा।

बताई जाएंगी प्रेरक कहानियां

स्वनिधि महोत्सव में योजना के सफल लाभार्थियों और उनके परिवारों की प्रेरक सफलता की कहानियों को साझा किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पथ विक्रेताओं को सम्मानित कर अन्य हितग्राहियों को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य योजना के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है।

प्रदेश में राज्य शासन, नगरीय निकायों और ऋणदाता संस्थाओं के सहयोग से अब तक 10 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिल चुका है।

लोक कल्याण मेलों में मिलेगी वित्तीय और डिजिटल सहायता

नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित लोक कल्याण मेलों के माध्यम से पथ विक्रेताओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें-

- बिना गारंटी के 15 हजार रुपये तक का ऋण

- न्यूनतम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता

- क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी

- डिजिटल लेन-देन के लिए मार्गदर्शन

- बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच

जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- इस योजना से आप भी बन सकते हैं आत्मनिर्भर, मोदी सरकार बिना गारंटी देगी 50 हजार तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई

बैंकर्स-वेंडर्स बैठकें और शिकायतों का समाधान

अभियान के दौरान बैंकर्स और पथ विक्रेताओं की विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे बैंकिंग सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके। वहीं नगरीय निकाय सहायता केंद्रों के माध्यम से वेंडर्स की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा।


दूरस्थ क्षेत्रों में लगेंगे स्वनिधि कैंप

सेंसस टाउन स्तर पर “स्वनिधि कैंप” आयोजित कर दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पथ विक्रेताओं को योजना से जोड़ा जाएगा। विशेष शिविरों में नए और छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन कराया जाएगा तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र वेंडर योजना के लाभ से वंचित न रहे।