• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में भभूत समझकर किशोरी ने खाई चूहामार दवा, इलाज के दौरान मौत

ईंटखेड़ी क्षेत्र के लांबाखेड़ा में एक किशोरी ने भभूत समझकर चूहामार दवा खा ली। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 09:07:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 09:07:53 PM (IST)
भोपाल में भभूत समझकर किशोरी ने खाई चूहामार दवा, इलाज के दौरान मौत
भोपाल में भभूत समझकर किशोरी ने खाई चूहामार दवा

HighLights

  1. मंदिर में रखी थी चूहामार दवा, भभूत समझकर छात्रा ने खा ली
  2. दो दिनों तक अस्पताल में चला संघर्ष, हमीदिया में तोड़ा दम
  3. मृतका के बयानों से हुआ खुलासा, अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ईंटखेड़ी क्षेत्र के लांबाखेड़ा में एक किशोरी ने भभूत समझकर चूहामार दवा खा ली। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मां ने चूहों को मारने के लिए घर के मंदिर में दवा रखी थी। किशोरी ने पूजा के बाद भभूत के धोखे में उसे खा लिया था। ईंटखेड़ी पुलिस ने घायल अवस्था के दौरान किशोरी के बयान दर्ज किए थे, जिससे मौत के कारणों का पता चला है।

कोचिंग से लौटते ही बिगड़ी तबीयत

एएसआई सुरेंद्र बाजपेयी ने बताया कि 17 वर्षीय वैष्णवी सेन लांबाखेड़ा क्षेत्र में रहती थी। वह एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। छह फरवरी की सुबह उसने पूजा वाले कमरे में स्थित मंदिर में पूजा की थी। इसके बाद वहां रखी चूहामार दवा को भभूत समझकर खा लिया। कुछ देर बाद जब वह कोचिंग से लौटी तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। स्वजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।


मंदिर में चूहों को मारने के लिए रखी थी दवा

वहां हालत में सुधार न होने पर अगले दिन डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां रविवार शाम को इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि घर में चूहों की समस्या है। वे पूजा वाले घर में छुप जाते थे। इसीलिए मंदिर में दवा रखी थी। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए फिलहाल पीएम रिपोर्ट के इंतजार में है।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें... 21 फरवरी को बदले हुए रास्ते से चलेगी जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, चेक करें रूट