• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंडिताई कर पति ने बनाया SI, पत्नी बोली मुझे रखने की अब तुम्हारी हैसियत नहीं

भोपाल के जिला कुटुम्ब न्यायालय में अफसर पत्नियां लगा रही तलाक के केस, चल रही काउंसलिंग ।

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Sun, 14 Apr 2019 08:02:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Apr 2019 03:20:27 PM (IST)
पंडिताई कर पति ने बनाया SI, पत्नी बोली मुझे रखने की अब तुम्हारी हैसियत नहीं

भोपाल। एक पंडित पति ने पंडिताई कर अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर सब इंस्पेक्टर बनाया और पद मिलते ही पत्नी ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। वहीं, दूसरे केस में भी बैंक पीओ बनते ही पत्नी ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। कुछ इस तरह के मामले जिला सेवा विधिक प्राधिकरण में पहुंच रहे हैं।

प्राधिकरण में 5 से 6 मामले अफसर पत्नियों के आए हैं, जो ऊंचे ओहदे पर पहुंचने के बाद अपने पतियों के साथ नहीं रहना चाहती। काउंसलर्स का मानना है कि पत्नियां जब किसी विभाग में ऊंचे पदों पर पहुंच जाती हैं तो घर में भी उनका वैसा ही परिवार के साथ बर्ताव होता है। इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने लगती है और तलाक तक मामले पहुंच रहे हैं।


बैरसिया निवासी पंडित पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर सब इंस्पेक्टर बनाया, लेकिन पद मिलते ही पत्नी ने पति को उसकी हैसियत दिखा दी। इंदौर में पदस्थ पत्नी ने पति से तलाक का केस लगा दिया। काउंसलिंग में पत्नी ने कहा कि पति की हैसियत नहीं है कि वह मुझे अपने साथ रख रख सके। वहीं, पति ने बताया कि शादी के समय ये कुछ भी नहीं करती थी, लेकिन उसके बाद तीन-चार साल तक उसे पढ़ाया-लिखाया, ताकि अपने पैरों पर खड़ी हो सके। पंडिताई कर भोपाल में रखकर उसे कोचिंग दी और अब अफसर बन गई तो अब मेरे साथ नहीं रहना चाहती।

सब इंस्पेक्टर पत्नी, हवलदार पति के साथ नहीं रहना चाहती

अशोका गार्डन निवासी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की शादी ग्वालियर के एक युवक से हुई। युवक भी पुलिस विभाग में हवलदार था। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन फिर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। सब इंस्पेक्टर पत्नी और हवलदार पति के बीच पद को लेकर अहम टकराने लगा।

शादी के तीन साल हो गए और बच्चे भी नहीं थे। पत्नी ने तलाक का केस लगा दिया। काउंसलिंग के दौरान पत्नी कहने लगी कि मैं इससे ज्यादा कमाती हूं और मैं अपने से छोटे पद के व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती। पति कहीं भी मिलता तो सब इंस्पेक्टर पत्नी मारपीट करने लगती, इसके कारण ससुराल वाले भी परेशान होने लगे। दोनों की काउंसलिंग चल रही है।

बैंक में बन गई पीओ, नहीं रहना चाहती पति के साथ

ईदगाह हिल्स निवासी बैंक पीओ पत्नी और सुपर मार्केट संचालक पति का मामला जिला सेवा विधिक प्राधिकरण में पहुंचा। दोनों की शादी को 7 साल हो गए और एक 5 साल का बेटा भी है, लेकिन अब पत्नी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। पत्नी ने तलाक का केस लगाया है। काउंसलिंग में पत्नी ने बताया कि जब वह जॉब में नहीं थी तो पति उसे अक्सर ताना मारते थे कि तुम कुछ नहीं कर सकती। अब जब मैं बैंक में पीओ बन गई तो अब मैं इनके साथ नहीं रहना चाहती। दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही है।

इनका कहना है

आजकल ऊंचे पदों पर पदस्थ पत्नियों के तलाक के मामले काफी आ रहे हैं। जहां अफसर पत्नी खुद से कम रैंक वाले पति के साथ नहीं रहना चाहती हैं। ऐसे मामलों में काउंसलिंग कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

शैल अवस्थी, काउंसलर, जिला सेवा विधिक प्राधिकरण

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।