• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्‍स' पर आइएएस नियाज खान का ट्वीट, मुस्‍लिमों की हत्या पर भी बने फिल्‍म

भाजपा नेता गोविंद मालू ने आइएएस नियाज खान के ट्वीट पर दिया करारा जवाब!

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 19 Mar 2022 12:18:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Mar 2022 09:11:44 AM (IST)
The kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्‍स' पर आइएएस नियाज खान का ट्वीट, मुस्‍लिमों की हत्या पर भी बने फिल्‍म

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर आइएएस अधिकारी नियाज खान चर्चा में हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों को पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति देने के साथ ही मुसलमानों की हत्या दिखाने के लिए एक फिल्म बनाने की मांग रख दी है। नियाज खान वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में उप सचिव हैं। उनके ट्वीट पर भाजपा नेता गोविंद मालू ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि मुसलमानों पर हिंदुओं ने ऐसी बर्बरता कभी नहीं की, तो फिल्म किसकी बने। ये महोदय 'कश्मीर फाइल्स' से जो सच सामने आया, उससे बौखला गए हैं।

नियाज खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि फिल्म 'पंडितों" का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं यह भी लिखा है कि फिल्म निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्या दिखाने के लिए एक और फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं, इंसान और इस देश के नागरिक हैं। उन्होंने लिखा कि अलग-अलग मौकों पर मुसलमानों के नरसंहार को दिखाने के लिए एक किताब लिखने की सोच रहा था ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म कुछ निर्माता द्वारा बनाई जा सके और अल्पसंख्यकों के दर्द और पीड़ा को भारतीयों के सामने लाया जा सके।


नियाज खान ने लिखा कि समाज का एक हिंसक तबका है, जो सच नहीं सुनना चाहता। उसने अपने कान बंद कर लिए हैं। तथाकथित पढ़े-लिखे लोग भी सच बोलने वाले को गाली देने के लिए गली के स्तर की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। खराब परवरिश और कट्टरपंथियों की कंपनी ने उनका दिमाग खा लिया है।

इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए भाजपा नेता गोविंद मालू ने लिखा है कि मध्य प्रदेश कैडर के आइएएस नियाज खान को मुगलों व आज भी पाक एवं भारत में कट्टरपंथियों द्वारा की जा रही नृशंसता व बर्बरता दिखाने के लिए और फिल्में बनानी पड़ेंगी। मुसलमानों पर हिंदुओं ने ऐसी बर्बरता कभी नहीं की, तो फिल्म किसकी बने। ये आइएएस 'कश्मीर फाइल्स" से जो सच सामने आया है, उससे बौखला गए हैं।