फिर ₹1,500 करोड़ का कर्ज लेने जा रही MP सरकार; 1 दिसंबर से 3 किस्तों में मिलेगा पैसा
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रदेश के लिए 87 हजार करोड़ रुपये की ऋण सीमा तय की है। सरकार अब तक बाजार से 51,900 करोड़ रुपये का ऋण ले चुकी है और 15,573 करोड़ रुपये का पुनर्भुगतान कर चुकी है।
Publish Date: Sat, 28 Nov 2026 08:07:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Nov 2026 08:07:52 AM (IST)
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटोHighLights
- एक दिसंबर को लेगी 1500 करोड़ रुपये का ऋण
- 500-500 करोड़ रुपये की 3 किस्तों में मिलेगी राशि
- सरकार अब तक बाजार से 51,900 करोड़ रुपये का ऋण
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर को 1,500 करोड़ रुपये का बाजार ऋण लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह ऋण 500-500 करोड़ रुपये की 3 समान किस्तों में लिया जाएगा।
वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भारत सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए इस वर्ष 87 हजार करोड़ रुपये का ऋण लेने की सीमा तय की है। नवंबर तक इसमें से 58 हजार 274 करोड़ रुपये लिए जा सकते थे।
सरकार पर 51 हजार 900 करोड़ रुपये का कर्ज
सरकार बाजार से 51 हजार 900 करोड़ रुपये का ऋण ले चुकी है। इसके अलावा, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 15 हजार 573 करोड़ रुपये का पुनर्भुगतान किया जा चुका है।