• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

फिल्म 'हनुमान अंश' की स्टार कास्ट आज भोपाल में: रीगल सिनेमा में दर्शकों से करेंगे संवाद, कल डीबी मॉल और बंसल प्लाजा में रहेंगे

‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट भोपाल पहुंची है। टीम शनिवार शाम अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में दर्शकों से सीधा संवाद करेगी। रविवार को सुबह 11:30 बजे बंसल प...और पढ़ें

By Daksha VaidkarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 04:10:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 04:10:40 PM (IST)
फिल्म 'हनुमान अंश' की स्टार कास्ट आज भोपाल में: रीगल सिनेमा में दर्शकों से करेंगे संवाद, कल डीबी मॉल और बंसल प्लाजा में रहेंगे

HighLights

  1. भोपाल पहुंची ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट, दो दिन रहेगी
  2. दो दिन का प्रमोशनल शेड्यूल, कई कलाकारों से करेंगे मुलाकात
  3. मध्यप्रदेश से जुड़े कलाकारों की फिल्म में खास भागीदारी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। फिल्म 'हनुमान अंश' की स्टार कास्ट शनिवार को राजधानी भोपाल के प्रवास पर रहेगी। दोपहर में भोपाल पहुंचने के बाद फिल्म की टीम शाम को अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में पहुंचकर दर्शकों से सीधा संवाद करेगी। इस दौरान फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले कलाकार प्रशंसकों से रूबरू होंगे।

थिएटर्स में विजिट का पूरा शेड्यूल

शनिवार शाम: अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में दर्शकों के साथ संवाद।

रविवार सुबह 11:30 बजे: बंसल प्लाजा मल्टीप्लेक्स में स्पेशल अपीयरेंस।

रविवार दोपहर 02:30 बजे: डीबी मॉल में प्रशंसकों से मुलाकात।

विशेष सहभागिता: श्री हनुमान भक्त मंडल के तत्वाधान में संयोजक प्रशांत सिंह राजपूत, गोपाल तोमर, पृथ्वीसिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह राजपूत की टीम भी कलाकारों के साथ उपस्थित रहेगी।

यह भी पढ़ें- हनुमान अंश 2026 की टॉप-ग्रॉसिंग बॉलीवुड फ़िल्मों में शामिल, बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी

फिल्म और कलाकारों का मध्य प्रदेश कनेक्शन

भगवानदास पटेल (गोपाल का किरदार): जबलपुर के रहने वाले अभिनेता भगवानदास पटेल ने 6 साल थिएटर में बिताने के बाद मुंबई का रुख किया था। वे 'प्रेम रतन धन पायो', 'थार', 'रंगबाज' और 'फोटोग्राफ' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


नेहा परांजपे: फिल्म में 'पार्वती माई' की भूमिका निभा रही हैं।

अभिषेक मिश्रा: फिल्म में 'चांद चोर' का किरदार निभाया है।

मास्टर सात्विक शर्मा: 8 वर्षीय बाल कलाकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की थी।

सुनील लोधी (सागर): सागर जिले के दिव्यांग गायक सुनील लोधी ने फिल्म में बुंदेली भजन गाया है। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें 1 लाख रुपये की सम्मान निधि दी थी और आंखों के इलाज का आश्वासन दिया था।

साधु तिवारी (ग्वालियर): फिल्म के पार्श्व गायक साधु तिवारी ग्वालियर से ताल्लुक रखते हैं।