• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: MP में ओलावृष्टि से नुकसान का होगा सर्वे, किसानों को मिलेगी राहत-CM शिवराज सिंह चौहान

मप्र के मुख्‍यमंत्री शिवराज के अनुसार संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार हमेशा किसान भाई-बहनों के साथ खड़ी रही है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 09 Jan 2022 12:18:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Jan 2022 01:58:24 PM (IST)
VIDEO:  MP में ओलावृष्टि से नुकसान का होगा सर्वे, किसानों को मिलेगी राहत-CM शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। (राज्य ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है इसके लिए सभी कलेक्टरों को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। प्रतिवेदन आते ही किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कही।

प्रदेश के कई जिलों के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मैंने निर्देश दिए हैं कि ओलावृष्टि से जहां-जहां किसान भाई-बहनों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे व क्षति का आकलन करें, इसके बाद राहत राशि दी जाएगी। फसल बीमा योजना का लाभ भी मिले इसके निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/9ef8OkUD7M

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 9, 2022

उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि पिछले तीन दिन से प्रदेश में कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने की सूचना प्राप्त हुई है। इससे गेहूं, चना, अरहर और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सहायता पहुंचाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।


सीएम के अनुसार सभी कलेक्टरों को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान के आकलन के आधार पर राजस्व परिपत्र पुस्तक और फसल बीमा के प्रविधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है।

Koo App

प्रदेश के कई जिलों के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मैंने निर्देश दिए हैं कि ओलावृष्टि से जहां-जहां किसान भाई-बहनों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे व क्षति का आकलन करें, इसके बाद राहत राशि दी जाएगी। फसल बीमा योजना का लाभ भी मिले इसके निर्देश दिए हैं।

View attached media content

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 9 Jan 2022

naidunia_image