• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बंगले पर चोरों का धावा, स्कूटी, सिलिंडर और टोंटियां तक उखाड़ ले गए

भोपाल के वीआइपी इलाके में चोरों ने अब भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सरकारी आवास को निशाना बनाया है। चोर सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर स्कूटी, दो ग...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 11:56:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 11:56:16 AM (IST)
भोपाल में बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बंगले पर चोरों का धावा, स्कूटी, सिलिंडर और टोंटियां तक उखाड़ ले गए
भोपाल में बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बंगले पर चोरों का धावा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बंगले में चोरी
  2. स्कूटी और कमरे में रखे दो सिलिंडर समेत टोंटियां गायब
  3. 23 जुलाई से बंद था विधायक प्रीतम सिंह लोधी का आवास

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के वीआइपी इलाके में चोरों ने अब भाजपा विधायक के सरकारी आवास को निशाना बनाया है। टीटी नगर के 45 बंगला क्षेत्र में शिवपुरी जिले के पिछोर से विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सूने सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर स्कूटी, दो गैस सिलिंडर और घर में लगीं टोटियों समेत अन्य सामान ले गए। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद विधायक और उनका स्टाफ जुलाई से आवास पर नहीं थे।

गुरुवार को पीए राजेश लोधी वापस पहुंचे, तब वारदात का पता चला। पुलिस के अनुसार चोरों ने आवास के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बाहर बरामदे में रखी स्कूटी और फिर कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे दो सिलिंडर और कुछ सामान नहीं मिला तो बाथरूम और सिंक की टोंटियां उखाड़कर ले गए।


23 जुलाई से बंद था विधायक का आवास

विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 23 जुलाई को विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने घर चले गए थे। उनके साथ सरकारी आवास पर तैनात स्टाफ भी चला गया था। इसके बाद से आवास पर ताला लगा हुआ था। लंबे समय तक बंद रहे मकान की सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री तक के आवास निशाने पर

  • अगस्त 2026: चार इमली में पूर्व मंत्री अजय सिंह विश्नोई के सरकारी बंगले का ताला तोड़कर टोंटियां चोरी।
  • अप्रैल 2026: मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास से चोर शील्ड चुरा ले गए।
  • करीब एक साल पहले बागसेवनिया थाने के सामने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के सूने मकान में चोरी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में खिड़की तोड़ निकाली चाबी और कार ले गए चोर, दो किमी दूर ले जाकर जलाकर किया खाक

वीआइपी क्षेत्रों में पुलिस गश्त पर सवाल, हाई सिक्योरिटी जोन भी सुरक्षित नहीं

हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले 45 बंगला क्षेत्र में विधायक के सरकारी आवास का ताला टूटना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि जब वीआइपी इलाके में चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं, तो पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी आखिर किस काम आ रही है?