सुधरेगी गोवंश की नस्ल, बढ़ेगा दूध का उत्पादन; MP में 5 लाख से ज्यादा पशुपालकों के घरों तक पहुंचेगा सरकारी अमला
पूरे मध्य प्रदेश में 5.72 लाख पशुपालकों तक पहुंचने का लक्ष्य, जिला स्तर पर अभियान की निगरानी और भौतिक सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा।
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 02:01:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 02:12:01 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण आज से शुरु
- जिले के 480 गांव और 15 वार्डों में पहुंचेंगे विभागीय कर्मी
- पूरे मध्य प्रदेश में 5.72 लाख पशुपालकों तक पहुंचने का लक्ष्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। 6 दिवसीय इस अभियान के तहत भोपाल जिले के 480 गांवों और 15 वार्डों के 6330 पशुपालकों से 112 प्रशिक्षित विभागीय कर्मी सीधे उनके घर जाकर संपर्क करेंगे।
5 लाख से ज्यादा पशुपालकों तक पहुंचने का लक्ष्य
पूरे प्रदेश में 5 लाख 72 हजार पशुपालकों तक पहुंचने का लक्ष्य है। मैदानी अमले की मदद के लिए डॉ. अंकिता जैन को कंट्रोल रूम का प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाया गया है।
नस्ल सुधार और टीकाकरण पर फोकस
इस चरण में मुख्य रूप से 3 से 4 गौवंश व भैंस रखने वाले पशुपालकों को नस्ल सुधार, पशु पोषण, टीकाकरण और सार्टेड सीमेन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान की निगरानी जिला पंचायत सीईओ और पशु चिकित्सक करेंगे। प्रत्येक अधिकारी के लिए 10 गांवों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है।