• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के श्रमोदय स्कूल में खाना खाने के बाद 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, खाने में छिपकली मिलने का बच्चों ने किया दावा

श्रमोदय आवासीय विद्यालय में रात का खाना खाने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद 11 बच्चों को जेपी अस्पताल में भर्त...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 07:31:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 07:31:19 PM (IST)
भोपाल के श्रमोदय स्कूल में खाना खाने के बाद 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती, खाने में छिपकली मिलने का बच्चों ने किया दावा
भोपाल के श्रमोदय स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल के श्रमोदय स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला
  2. हॉस्टल में खाना खाने से 13 बच्चों की बिगड़ी तबीयत
  3. बच्चों ने खाने में छिपकली मिलने का लगाया है आरोप

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में रात का खाना खाने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद 11 बच्चों को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों में छठवीं से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हैं। बच्चों ने दावा किया कि उन्हें परोसे गए खाने में छिपकली मिली थी। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है।

खाने में छिपकली मिलने का दावा और अस्पताल में भर्ती बच्चे

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात छात्रावास में भोजन करने के बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और उसकी निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बच्चों की तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


यह भी पढ़ें- इंदौर के 74 गांवों की बदलेगी तस्वीर, आश्रय निधि से मंजूर हुए ₹30.19 करोड़, मूलभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

बच्चों ने खाने में छिपकली मिलने की बात कही है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भोजन की कढ़ाई में छिपकली जैसी वस्तु दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने भी खाने में छिपकली मिलने की पुष्टि नहीं की है। भोजन के नमूनों की जांच से घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

पुलिस जांच और डॉक्टर का बयान

रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि शनिवार रात बच्चों की तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय की प्राचार्य रतना दुबे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

जेपी अस्पताल में 11 बच्चों को भर्ती किया गया है। इनमें पांच बच्चे 14 वर्ष के हैं। सभी बच्चों की हालत ठीक है। - डॉ. संजय कुमार जैन, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल।