TET अनिवार्यता और ई-अटेंडेंस के खिलाफ भोपाल में जुटे हजारों शिक्षक, सरकार से विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग
शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित करने और केंद्र सरकार को भेजने की मांग की ग...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 09:23:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 09:23:24 PM (IST)
नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में प्रदेशभर से शिक्षक शामिल रहे। नईदुनिया।HighLights
- प्रदेशभर से शिक्षक भोपाल पहुंचे और आंदोलन शुरू किया
- TET से मुक्त करने के विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग
- स्कूलों में लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करने की मांग रखी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश ने नवीन शिक्षक संवर्ग की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। रविवार से नीलम पार्क में शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में प्रदेशभर से शिक्षकों के शामिल होने का दावा किया गया।
मोर्चा ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।
टीईटी और ई-अटेंडेंस का विरोध
मोर्चा संयोजक एवं राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने, नवीन शिक्षक संवर्ग की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करने और विद्यालयों में लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करने की मांग प्रमुख है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
विधासभा सत्र बुलाने की मांग
विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग जगदीश यादव ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाना चाहिए। इसके लिए मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित करने और केंद्र सरकार को भेजने की मांग की गई है।
अगस्त तक शिक्षा मंत्री और लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों से लगातार संवाद और मुलाकात के बावजूद मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ। इसके बाद संयुक्त मोर्चे ने आंदोलन का निर्णय लिया।