भोपाल: कलियासोत डैम पर चाकू अड़ाकर लूट; युवक-युवतियों की चेन लेकर भागे, 3 गिरफ्तार
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने घूमने पहुंचे दो युवतियों और दो युवकों को चाकू दिखाकर धमकाया और उनके गले से चेन लूट ली।
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 11:19:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 11:19:14 AM (IST)
प्रतीकात्मक फोटोHighLights
- कलियासोत डैम पर चाकू की नोक पर लूट
- तीन आरोपी गिरफ्तार, चार चेन बरामद
- हुलिये और बाइक के आधार पर पकड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित कलियासोत डैम पर घूमने पहुंची युवतियों से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। घटना गत 10 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब की है। लूटपाट की घटना की शिकायत युवतियों ने पुलिस से नहीं की थी।
बाद में एक युवती के गले में चेन नहीं दिखने पर स्वजनों ने पूछा तो लूट की बात बताई। इसके बाद स्वजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे और लूट की शिकायत दर्ज कराई।
बदमाशों के हुलिए से पकड़ा
पुलिस ने हुलिये के आधार तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से लूटी गई सोने की दो चेन, एक चांदी की जबकि एक नकली चेन बरामद कर ली है। रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि 18 साल की युवती कॉलेज में पढ़ती है। वह अपने सहेली और दो दोस्तों के साथ कलियासोत डैम घूमने गई थी।
चाकू से डराकर की लूट
गत 10 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे डैम किनारे वह अपनी सहेली के साथ थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। उन्होंने चाकू निकालकर सभी को धमकाया और उनके गले से चेन उतरवा ली। बदमाशों के पास चाकू होने के कारण युवती और उसके दोस्त कुछ नहीं कर सके। इधर आरोपितों ने चाकू अड़ाकर दो युवतियों से सोने की चेन और युवकों से चांदी और एक नकली चेन लूट ली थी।
घर में पूछताछ से खुला राज
जब युवती के गले में सोने की चेन नहीं दिखने पर स्वजन ने उससे चेन के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वह सहेली और दोस्तों के साथ कलियासोत गई थी, तभी चाकू की नोक पर उसके साथ लूट हुई थी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने आरोपितों का हुलिया पूछा और बाइक के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद रामपाल, बलराम और सौरव उर्फ बारिक को गिरफ्तार कर उनके पास लूटी गई चेन बरामद कर ली गई। आरोपित बलराम पर पर पूर्व में मारपीट औ चोरी के चार प्रकरण दर्ज है।