• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Today in Bhopal: करुणाधाम आश्रम में नाटक मंचन, उत्‍कल भवन में नृत्‍य कार्यशाला

भोपाल शहर में 14 जुलाई को होने वाले चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश है, जिसे पढ़कर आप अपनी दिन की कार्ययोजना बना सकते हैं।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 14 Jul 2022 08:59:48 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 Jul 2022 08:59:48 AM (IST)
Today in Bhopal: करुणाधाम आश्रम में नाटक मंचन, उत्‍कल भवन में नृत्‍य कार्यशाला

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्‍म होने के बाद शहर में सांस्‍कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से शहर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि कोरोना के प्रति हरदम सतर्क रहा जाए। आप घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्‍य करें और सार्वजनिक जगहों पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। गुरुवार 14 जुलाई को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में नगालैंड का पारंपरिक शाल नेपी कोन्यक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से।

चित्र प्रदर्शनी : मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार कस्सू बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।

चंदेरी उत्‍सव - जीटीबी कांप्‍लेक्‍स में स्‍थित मृगनयनी एंपोरियम में चंदेरी उत्‍सव के तहत हथकरघा उत्‍पादों का प्रदर्शन व विक्रय दोपहर 12 बजे से।

श्रीमद्भागवत कथा- पुराने शहर के श्रीजी मंदिर के पास श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर दो बजे से।

नृत्य कार्यशाला : जवाहर चौक पर स्थित उत्कल भवन में मयूर भंज छउ नृत्य कार्यशाला दोपहर 02 बजे से शुरू होगी। इसका आयोजन कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्ट द्वारा किया जा रहा है।

नाटक - करुणाधाम आश्रम में शाम साढ़े सात बजे से नाटक 'टके थे दस टके थे' का मंचन।