Today in Bhopal : भोपाल हाट में माटी कला और विंध्या वैली के उत्पादों का विक्रय और प्रदर्शनी
Today in Bhopal : भोपाल के मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय मेें गोंड चित्रकार शंभु दयाल श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से रखा गया है, इसमें कई कला प्रेमी मप्र के जनजातीय संग्रहालय पहुंचेंगे।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Wed, 12 Oct 2022 01:29:56 AM (IST)
Updated Date: Wed, 12 Oct 2022 01:29:56 AM (IST)

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। बुधवार 12 अक्टूबर को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
प्रादर्श
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में चित्रित कपड़ा माता की पछेड़ी का प्रदर्शन
समय: सुबह 10 बजे से आयोजक: मानव संग्रहालय
प्रदर्शनी
मप्र जनजातीय संग्रहालय मेें गोंड चित्रकार शंभु दयाल श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी
समय: सुबह 11 बजे से आयोजक: मप्र जनजातीय संग्रहालय
खादी उत्सव
भोपाल हाट में माटी कला और विंध्या वैली के उत्पादों का विक्रय और प्रदर्शनी
समय: दोपहर 12 बजे से आयोजक: खादी और ग्रमोद्योग आयोग
सेलिब्रेशन
होटल वेस्टर्न, कोलार रोड पर प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन में नृत्य और रैंपवाक
समय: शाम 4 बजे से आयोजक: एलएनसीटी समूह
नाटक
रंगश्री लिटिल बैले ट्रुप में हरीश शर्मा के निर्देशन में नृत्य नाटिका रानी दुर्गावती का मंचन
समय: शाम 6.30 बजे से आयोजक: सहर्ष कल्चर एवं वेलफेयर सोसायटी