Today in Bhopal: भोपाल हाट में देखें दिव्य कला मेला, जनजातीय संग्रहालय में सजी चित्र प्रदर्शनी
भोपाल शहर में मंगलवार 14 मार्च को अनेक ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं।
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 14 Mar 2023 07:17:24 AM (IST)
Updated Date: Tue, 14 Mar 2023 07:17:24 AM (IST)

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम पहले की तरह हो रहे हैं। मंगलवार 14 मार्च को शहर में कई ऐसे आयोजन हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
चित्रकला शिविर - रवींद्र भवन में राष्ट्रीय चित्रकला शिविर 'तूलिका' में नगर के एवं बाहर से आए चित्रकारों द्वारा चित्र निर्माण की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। समय : सुबह 10:30 बजे से।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत काष्ठ युग्म प्रतिमा ईसर और गणगौर का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।
चित्र प्रदर्शनी - श्यामला हिल्स पर स्थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार कमिला बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। इसे दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।
डिजिटल चित्र प्रदर्शनी - स्वराज भवन गैलरी में युवा चित्रकार वैशाली बाव के डिजिटल चित्रों की प्रदर्शनी। समय : दोपहर 12 बजे से।
दिव्य कला मेला - भोपाल हाट में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन दोपहर 02 बजे से कर सकते हैं। आज इस कला मेले का तीसरा दिन है।
नृत्य व नाट्य कार्यशाला - फ्लाइंग फैरीज स्टूडियो प्रोफेसर कालोनी में नृत्य और नाट्य कार्यशाला। समय : दोपहर 03 बजे से।
पूजन - पुराने शहर के चौक बाजार लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथ जी का विशेष पूजन। समय शाम साढ़े छह बजे।