Today in Bhopal: जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी, श्रीजी मंदिर में होगी हिंडोला उत्सव की धूम
बुधवार 19 जुलाई को भोपाल शहर में अनेक ऐसी गतिविधियां आयोजित हो रही हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं।
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 19 Jul 2023 07:20:31 AM (IST)
Updated Date: Wed, 19 Jul 2023 07:20:31 AM (IST)

Today in Bhopal: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर में प्रतिदिन सांस्कृतिक, सामाजिक, कलात्मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। बुधवार 19 जुलाई को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियां आयोजित हो रही हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
रुद्राभिषेक - मां वैष्णो देवी नौ दुर्गा मंदिर टीटी नगर में शिवजी का विशेष अभिषेक किया जाएगा। समय : सुबह नौ बजे।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत जुलाई के प्रादर्श के रूप में बैगा चक, डिंडोरी, मध्य प्रदेश के बैगा जनजाति समुदाय से संकलित पारंपरिक ‘मांदर - एक पारंपरिक वाद्य यंत्र को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।
चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 39वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई तक निरंतर रहेगी। आप इस चित्र प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देख सकते हैं।
हिंडोला उत्सव - पुराने शहर के चौक बाजार लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में सावन मास में हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। समय - शाम छह बजे।