Today in Bhopal:भोपाल (नवदुनिया रिपोर्टर)। अनलॉक का दायरा बढ़ने के साथ ही शहर में रचनात्मक और व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू होने लगीं है। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय के चित्रकार जाम्बु सिंगाड़ के चित्रों की प्रदर्शनी शलाका 17 का प्रदर्शन किया जा रहा है। लिखंदरा पुस्तकालय की प्रदर्शनी दीर्घा में प्रदर्शनी 30 सितंबर तक जारी रहेगी। चित्रकला प्रदशनी में प्रदर्शित चित्र चित्रकार से क्रय किए जा सकते हैं। यहां करीब 25 चित्रों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है। जाम्बु पिछले 11 वर्षों से चित्रकारी कर रहे हैं । प्रदर्शनी का अवलोकन सुबह 11बजे से किया जा सकता है।
प्रवचन: चौक जिनालय में पर्यूषण पर्व पर मुनि संभव सागर और अन्य मुनियों के प्रवचन सुबह आठ बजे होंगे।
साधना शिविर: कोलार के दानिशकुंज जिनालय में मुनि संस्कार सागर के सनिध्य में साधना शिविर का आयेजन सुबह नौ बजे रखा गया है।
इंटरैक्टिव सेशन: फिल्म क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा एक दिवसीय शिक्षण एवं इंटरैक्टिव सेशन 'द एक्सपर्ट शॉर्ट्स" का आयोजन बुधवार को मिंटो हॉल में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर द्वारा प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला की मौजूदगी में सुबह 11 बजे होगा। वर्कशॉप में फिल्म निर्माता- निर्देशक अनुराग बसु, राज शांडिल्य, एमपीएसडी के निदेशक आलोक चटर्जी, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा एवं लेखक शिवांकित सिंह फिल्म निर्माण्ा की बारीकियां बताएंगे। शाम तक चलने वाली वर्कशॉप के सेशन का लाइव प्रसारण एमपी टूरिज्म के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।
माह का प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत लद्दाखी महिलाओं का जूता थिग्मे पाबू का प्रदर्शन किया गया है। यह लद्दाक की कारीगरी है। दर्शक इसे सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।
प्रवचन: मानस भवन में स्वामी अनुभवानंद के प्रवचन शाम सात बजे से।
आज तवा काम्प्लेक्स समेत अन्य क्षेत्रों में चार घंटे बंद रहेगी बिजली
शहर के बिट्टल मार्केट स्थिति तवा काम्प्लेक्स में बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चार घ्ांटे तक तवा कॉम्प्लेक्स व आसपस क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। वहीं कालापानी, ट्यूलिप हाइट, धोली उमर क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में बिजली तारों व उपकरणों का सुधार किया जाएगा।