Today In Bhopal : भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। अनलॉक का दायरा बढ़ने के साथ ही शहर में रचनात्मक तथा व्यावसायिक गतिविधियां भी पुन: शुरू होने लगी हैं। लोग भी अब घूमने हेतु बाहर निकल रहे हैं। लेकिन आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण का अभी भी खतरा कायम है। ऐसे में हमारी सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। आप कहीं भी जाएं, कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करें। यहां हम आपको गुरुवार 12 अगस्त को शहर में होने वाले चुनिंदा कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे हैं। इससे आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी हो सकती है।
फिल्म प्रदर्शन- शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म का प्रदर्शन शाम छह बजे से किया जाएगा।
प्रवचन : पुराने शहर के चौक जैन मंदिर में मुनि संभव सागर महाराज सहित नौ जैन मुनि चातुर्मास कर रहे हैं। प्रवचन के साथ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सुबह आठ बजे रखा गया है।
माह का प्रादर्श : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत संथाल जनजाति के प्राचीन वाद्ययंत्र 'काठ बनम" का प्रदर्शन किया गया है। दर्शक इसे सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।
चित्र प्रदर्शनी : मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड चित्रकार सुशीला मरावी के चित्रों की प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से देखी जा सकती है।
सिल्क इंडिया प्रदर्शनी : रविशंकर नगर कम्युनिटी हॉल में सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में प्रदेश भर के बुनकर अपनी हस्तकला का नमूना लेकर आएं हैं। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक चलेगी।
बिजली कटौती - आज शहर के साकेत नगर सेक्टर-4, एलआईजी क्वार्टर, एमराल्ड कॉलोनी, अमराई, बागसेवनिया क्षेत्रों में गुरुवार सुबह नौ बज से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे बिजली बंद रहेगी। वहीं बीडीए कॉलोनी, नक्षत्र इंक्लेव, खजूरी, वेदवती हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक, सिल्वर स्टेट, सी व डी सेक्टर, स्प्रिंग वैली क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक, गांधी नगर, आरजीपीवी रोड, शिवाजी वार्ड, टीला जमालपुरा, इंदिरा नगर, पुतली घर क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक, स्काउट गाइड बिल्डिंग, प्रोफेसर कॉलोनी, गांधी भवन में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक, न्यू करोंद मंडी, फिजा कॉलोनी, देवकी नगर, गैस राहत, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक, नवॉब कॉलोनी, छोला दशहरा मैदान क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे तक और मालीखेड़ी, बिहारी बस्ती क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। कोलार क्षेत्र की सिग्नेचर-99, रेसीडेंसी, सागर प्रीमियम टॉवर 1 व 2 क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी।