Today in Bhopal: भोपाल (नवदुनिया रिपोर्टर)। अनलॉक का दायरा बढ़ने के साथ ही शहर में रचनात्मक और व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू होने लगीं है। इसी के तहत संस्कृति संचालनालय की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन रवींद्र भवन में दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। इसमें आकाश गुटिवार का शास्त्रीय गायन, वी अनुराधा सिंह कथक नृत्य और किरणदेश पांडे का तबला होगा। शहर के कई आश्रमों, मठों व मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
चीयर्स फॉर इंडिया रन: टोक्यो ओलिंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए नेहरू युवा केंद्र भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा चीयर्स फॉर इंडिया रन का आयोजन दिनांक 24 जुलाई को प्रात: सात बजे से किया जा रहा है, रन की शुरुआत टीटी नगर स्टेडियम से होकर प्लेटिनम प्लाजा के नजदीक अटल पथ स्थित ओलिंपिक सेल्फी प्वाइंट पर समाप्त होगी।
प्रवचन: चौक जिनालय में मुनि संभव सागर के प्रवचन सुहब आठ बजे से आरंभ होंगे।
पुस्तक विमोचन: लेफ्टिनेंट जनरल मिलन नायडू पुस्तक 'निजाम ए भोपाल मिलेट्रीज ऑफ भोपाल स्टेट, ए हिस्टॉरिकल पर्सपेक्टिव"। इसका विमोचन शनिवार को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल सीपी मोहंती करेंगे। कार्यक्रम द्रोणांचल में स्थित पांचजन्य ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे होगा।
चित्र प्रदर्शनी: मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार रामसिंह भाबोर के चित्रों की प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से देखी जा सकती है।
माह का प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में इस माह के प्रादर्श के तहत ढोल और दमाऊ का प्रदर्शन किया गया है। यह उत्तराखंड के प्राचीन वाद्य यंत्रों में से एक है। दर्शक इसे सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे देख सकते हैं।
फिल्म प्रदर्शन: शौर्य स्मारक में गुरुवार को सैन्य फिल्म द गनर्स का प्रदर्शन शाम सात बजे से किया जाएगा।
आज महामबाई का बाग, चांदबड़ क्षेत्र में छह घंटे बंद रहेगी बिजली
शहर में महामाई का बाग, चांदबड़, बजरिया समेत अन्य क्षेत्रों में शनिवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में पुष्पा नगर, कम्मू का बाग क्षेत्र की भी बिजली बंद रहेगी। आरिफ नगर, निशातपुरा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक, सेवा सदन, बैरागढ़ थाना, ओम नगर में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक, बैरागढ़ क्षेत्र, चंचल चौराहा, एफ, एन, जी, एच वार्ड, लक्ष्मण नगर क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं दानिश कुंज क्षेत्र के जेके टाउन, राजीव गांधी कॉलेज, प्रियदर्शिनी, आम्र ईडन गार्डन, शिवालय, गिरधर परिसर, आम्र वैली, विधान एलिना, मंगेश हाइट, विनीत कुंज बी सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी, कस्टम कॉलोनी क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। उक्त समय में बिजली तारों व उपकरणों का सुधार किया जाएगा।