• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: प्रदेश में फिर बदला मौसम, शहडोल-जबलपुर समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

शनिवार से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। शनिवार को राजगढ़, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 19 जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 08:59:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Apr 2024 04:17:39 PM (IST)
Weather of MP: प्रदेश में फिर बदला मौसम, शहडोल-जबलपुर समेत 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज शनिवार से बदलेगा

HighLights

  1. शनिवार से बदलेगा मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज
  2. अलग-अलग स्थानों पर बनी हैं तीन मौसम प्रणालियां
  3. नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 19 जिलों में वर्षा के आसार

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही जबलपुर, नर्मदापुरम सहित प्रदेश के 19 शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। अलग-अलग शहरों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला भी तीन दिन तक बना रह सकता है।

यह हैं तीन प्रणालियां

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, उसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पूर्वी विदर्भ से लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमरीन क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है।


इन शहरों में वर्षा के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। हवाओं की रफ्तार भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास है।

शनिवार को राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, आगर मालवा, मंदसौर, गुना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पांढुर्ना, भिंड एवं मुरैना जिले में गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।