
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया कलां गांव में गुरुवार सुबह 42 वर्षीय अनीता मैथिल का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनीता ने बुधवार रात करवाचौथ का व्रत रखने की बात कही थी और इसके बाद सोने चली गई थीं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे बेटी ने उन्हें फंदे पर लटका देखा और शोर मचाकर परिवार को बुलाया।
अनीता के पति मोहन मैथिल खेती-किसानी करते हैं। दंपती की तीन बेटियां और एक बेटा है। भतीजे विशाल ने पुलिस को बताया कि सुबह बेटी के देखने पर घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि अनीता की मानसिक स्थिति पिछले करीब तीन महीने से ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था।
सूचना मिलने पर बिलखिरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- दीवाली पर दिल्ली-भोपाल से घर जाना मुश्किल, लंबी दूरी की ट्रेनों में नो-रूम; सीटों को लेकर बनी चुनौती