नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एक जुलाई से ट्रेन से यात्रा करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। रेलवे प्रीमियम ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा है। इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो नियमित रूप से भोपाल एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत, अमरकंटक एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सफर करते हैं। खास बात यह है कि किराया बढ़ेगा, लेकिन यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं जस की तस रहेंगी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, नॉन-एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर एक पैसा और एसी कोच में यात्रा करने वालों को दो पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा। वहीं सेकंड क्लास टिकट पर 500 किमी से अधिक की यात्रा करने पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
ट्रेन : भोपाल एक्सप्रेस
कोच : वर्तमान किराया : बढ़ोतरी : नया किराया
थर्ड एसी : 1080 : 14 : 1094
सेकंड एसी : 1520 : 14 : 1534
ट्रेन : राजधानी एक्सप्रेस
थर्ड एसी : 1865 : 14 : 1879
सेकंड एसी : 2545 : 14 : 2559
ट्रेन : शताब्दी एक्सप्रेस 12001
चेयर कार (सीसी) : 1635 : 14 : 1649
एक्जीक्यूटिव चेयर (इसी) : 2555 : 14 : 2569
ट्रेन : 12534 पुष्पक एक्सप्रेस
कोच : वर्तमान किराया : बढ़ोतरी : नया किराया
थर्ड एसी : 965 : 12 : 977
सेकंड एसी : 1355 : 12 : 1367
ट्रेन : 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस
कोच : वर्तमान किराया : बढ़ोतरी : नया किराया
थर्ड एसी : 1225 : 17 : 1242
सेकंड एसी : 1735 : 17 : 1752
ट्रेन : 12185 रीवांचल एक्सप्रेस
कोच : वर्तमान किराया: बढ़ोतरी : नया किराया
थर्ड एसी : 925 : 11 : 936
सेकंड एसी : 1295 : 11 : 1306
'महंगाई तो हर जगह है। अब अगर किराया भी बढ़ेगा और सुविधाएं नहीं सुधरेंगी, तो यह ठीक नहीं है। वंदे भारत जैसी ट्रेनों में टिकट पहले से ही बहुत महंगे हैं।'
- उमा शुक्ला
'मैं अक्सर भोपाल एक्सप्रेस से दिल्ली जाती हूं। 700 किमी के सफर में 14 रुपये और देना साल भर में हजारों का फर्क डाल सकता है।'
- नम्रता नागर
'मैं हर महीने रीवांचल एक्सप्रेस से घर जाता हूं। हमारे लिए 10:15 रुपये भी मायने रखते हैं। रेलवे को आम यात्रियों की आर्थिक स्थिति को भी समझना चाहिए।'
- प्रदीप नापित