• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में 8 IAS अधिकारियों के तबादले, मिशा सिंह नहीं पार्थ जयसवाल होंगे शहडोल ने नए कलेक्टर, शासन ने बदला फैसला

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 8 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। इसमें 24 जुलाई को स्थानांतरित किए गए कुछ अधिकारियों का स्थान परिवर्तन ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 08:55:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 08:55:33 PM (IST)
मध्य प्रदेश में 8 IAS अधिकारियों के तबादले, मिशा सिंह नहीं पार्थ जयसवाल होंगे शहडोल ने नए कलेक्टर, शासन ने बदला फैसला
मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किए नए तबादला आदेश।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किए नए तबादला आदेश
  2. दो IAS अधिकारियों के अनुरोध पर बदली पदस्थापना
  3. शहडोल, छतरपुर और बालाघाट को मिले नए कलेक्टर

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह अब शहडोल की कलेक्टर बनकर नहीं जाएंगी। सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। मिशा को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पदस्थ किया है।

इसी तरह चार दिन पहले मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया था, वह अब परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड होंगी।

प्रशासनिक फेरबदल और नई पदस्थापनाएं

शहडोल के कलेक्टर पार्थ जायसवाल बनाए गए हैं, जो कि वर्तमान में छतरपुर के कलेक्टर हैं। उनके स्थान पर बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीणा को भेजा गया है। अपर कलेक्टर ग्वालियर कुमार सत्यम को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है।

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आठ आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। इसमें 24 जुलाई को स्थानांतरित किए गए कुछ अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया गया है। दरअसल, अदिति गर्ग और मिशा सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से पदस्थापना में परिवर्तन का अनुरोध किया था।


naidunia_image

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

वहीं, अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास दिनेश जैन को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया गया है। परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट गिरीश शर्मा अब अपर सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार होंगे।

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में ई-अटेंडेंस का असर, 97% शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज, लॉग आउट के नए फीचर से थमी लेटलतीफी

अजय कटेसरिया को रतलाम कलेक्टर बनाए जाने से रिक्त हुए संचालक कर्मचारी चयन मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन अंकित अस्थाना को दिया है। वह उप सचिव सामान्य प्रशासन भी रहेंगे।

आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी स्वरोचिष सोमवंशी को राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव के साथ संचालक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इनके कार्यभार ग्रहण करने पर ऋषि गर्ग इन दायित्वों से मुक्त होंगे।