• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह, 15 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Janjatiya Gaurav Saptah MP: बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगी।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 04:11:12 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 04:11:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह, 15 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे संबोधित
बिरसा मुंडा जयंती पर एमपी में होंगे भव्य आयोजन।

HighLights

  1. बिरसा मुंडा जयंती पर एमपी में होंगे भव्य आयोजन
  2. बिरसा मुंडा की जयंती पर 7 दिनों तक विशेष उत्सव
  3. जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी करेंगे संबोधित

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश में 14 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगी। इसके बाद धार के डही, आलीराजपुर के जोबट, खंडवा और शहडोल के ब्यौहारी में भी कार्यक्रम होंगे।

15 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आतिथ्य में होगा। इसका सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने समीक्षा की।


छात्रावासों और स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में बताया गया कि सप्ताह के दौरान छात्रावासों और आश्रम शालाओं में निबंध, भाषण प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों और विशिष्ट विद्यालयों में जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 21 नवंबर से शुरू होगी 'एनीव्हेयर रजिस्ट्री', प्रदेश में कहीं से करा सकेंगे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

88 जनजातीय विकासखंडों में कार्यक्रम

प्रदेश के सभी 88 जनजातीय विकासखंडों में भी कार्यक्रम होंगे। 18 से 20 नवंबर तक चयनित गांवों में जनजातीय गौरव चौपाल लगाई जाएंगी। इनमें जनजातीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला मुख्यालयों पर निकलेंगी सांस्कृतिक रैलियां

वहीं, जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें जनजातीय समाज की लोककला, परंपराओं, पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।