• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Triple talaq in Madhya Pradesh : भोपाल में तीन तलाक बोलकर पत्नी को किया मजबूर, पति समेत दो लोगों पर एफआईआर

Triple talaq in Madhya Pradesh : तीन तलाक कानून के तहत भोपाल में पहली कार्रवाई, तीन साल की सजा का है प्रावधान।

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Wed, 11 Dec 2019 07:39:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Dec 2019 02:54:43 PM (IST)
Triple talaq in Madhya Pradesh : भोपाल में तीन तलाक बोलकर पत्नी को किया मजबूर, पति समेत दो लोगों पर एफआईआर

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि। Triple talaq in Madhya Pradesh तीन तलाक कानून के तहत भोपाल में पहली एफआईआर दर्ज की गई है। मामला अशोकागार्डन इलाके का है, जहां एक महिला ने शिकायत की है कि उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिया और फिर एक तांत्रिक के साथ हलाला करने के लिए मजबूर किया। ऐशबाग पुलिस ने पति समेत दो पर दि मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट एंड मैरिज एक्ट 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। तांत्रिक को दुष्कर्म और पीड़िता के पति को दुष्कर्म का सहआरोपित बनाया गया है। बता दें कि तीन तलाक कानून के तहत तीन साल की सजा का प्रावधान है।

ऐशबाग टीआई अजय नायर ने बताया कि अशोकागार्डन निवासी 22 वर्षीय महिला गृहणी है। उसका निकाह 29 अप्रैल 2019 को हुआ था। उसकी ससुराल में बिस्मिल्लाह कॉलोनी ऐशबाग में रहने वाले तांत्रिक निकाई अब्बा उर्फ अनवर खान (51)का आना जाना था। पीड़िता पर तांत्रिक बुरी नजर रखता था। वह पीड़िता के पति और ससुराल वालों की गैर मौजूदगी में उसके घर पहुंच जाता था। इस दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत करता था। महिला ने आरोपित की हरकतों के बारे में पति को बताया लेकिन वह यकीन नहीं करते थे।


अलग रहने लगी तो वहां भी आने लगा तांत्रिक

महिला ने पुलिस को बताया कि निकाह के एक माह बाद वह पति को लेकर अलग जगह रहने लगी। वहां भी आरोपित तांत्रिक आने लगा। इस बात को लेकर महिला का अपने पति से झगड़ा होता था। बीते 23 नवबंर को भी महिला का पति से विवाद हुआ। पति के जोर देने पर महिला ने तांत्रिक को फोन कर घर बुलाया। घर पहुंचने के बाद तांत्रिक ने पीड़िता से कहा कि पति ने तुम्‍हें तलाक दे दिया है। अब हलाला करने के लिए तुम्हें मुझसे संबंध बनाना पड़ेगा। महिला ने पति ने पूछा तो उसने कहा कि शरियत के हिसाब से तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिया है। जैसा तांत्रिक निकाई अब्बा कहते हैं, वैसा ही करो।

पति ने मारपीट कर जबरन तांत्रिक के पास भेजा

टीआई नायर ने बताया कि महिला के पति ने मारपीट कर पत्नी को आरोपित निकाई तांत्रिक उर्फ अब्बा के साथ भेज दिया। उसने बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित अपने घर में महिला से बलपूर्वक दुष्कर्म किया। इसके बाद रात में उसके पति को फोन कर अपने घर बुलाया। पति के आने पर महिला ने आरोपित की हरकत के बारे में बताया। बावजूद इसके पति ने विरोध नहीं किया।

महिला का कहना है कि आरोपित तांत्रिक ने उसे जबरन 26 नवंबर तक अपने साथ रखा। इन दिनों में उसके साथ अश्लील हरकत की गई। इसके बाद आरोपित ने उसे मायके भेज दिया है। पति और तांत्रिक ने उसे धमकी दी कि पुलिस के पास गई तो जान से मार देंगे। महिला ने डर के मारे बहुत दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। आखिर बीते मंगलवार को हिम्मत कर वह अपने परिजनों को साथ लेकर पुलिस के पास पहुंची और पूरा घ्ाटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।