
भोपाल(नरि)। कोरोना महामारी के इस कठिन समय में लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने, उन्हें साईं बाबा के कार्यों के बारे में बताने के लिए टीवी पर पौराणिक सीरियल साईं बाबा का प्रसारण होने जा रहा है। साईं बाबा की जीवन यात्रा को प्रामाणिक रूप से दर्शकों के समक्ष लाने के लिए सागर आर्ट्स द्वारा निर्मित 'साईं बाबा' शो को 22 जून से हर दिन शाम 7 बजे दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। शो बाबा के लाखों भक्तों को शांति का संदेश देगा। इस शो में कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली किरदारों का समावेश है। अभिनेता मुकुल नाग दर्शकों को साईं बाबा की भूमिका में अपने अन्य को स्टार्स के साथ नजर आएंगे।