ट्विशा शर्मा के परिजनों से मिले सीएम मोहन यादव, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI को लिखा जाएगा पत्र
मंत्रालय में मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी।
Publish Date: Wed, 20 May 2026 05:44:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 05:44:43 PM (IST)
ट्विशा शर्मा के परिजनों से मिले सीएम मोहन यादवHighLights
- ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मंत्रालय में सीएम डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात
- CM ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखने का दिया भरोसा
- शव को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए सरकार परिजनों को देगी वाहन सुविधा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मंत्रालय में मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए मामले को सीबीआई (CBI) को सौंपने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
दोबारा पोस्टमार्टम के सवाल पर सीएम ने स्पष्ट किया कि इस पर न्यायालय निर्णय करेगा, लेकिन यदि परिजन संतुष्ट नहीं हैं, तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स (AIIMS) ले जाने के लिए सरकार पूरी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी।
अपडेट जारी है...