
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट ने एम्स दिल्ली की एक्सपर्ट डॉक्टर टीम से नए सिरे से पोस्टमार्टम कराने की मांग भी स्वीकार की है। त्विषा का शव खराब हो रहा है, अतः कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि एम्स दिल्ली की टीम भोपाल आकर अविलंब पोस्टमार्टम करेगी। पीएम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश होगी। कोर्ट ने त्विषा के ससुराल वालों को शव देने की मांग नामंजूर कर दी।
पूर्व जज गिरिबाला सिंह को भोपाल की कोर्ट से मिली जमानत निरस्त कराने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता ने कोर्ट के सामने मजबूती से पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि जमानत का दुरुपयोग कर गिरिबाला सिंह साक्ष्य नष्ट कर रही है। जमानत को एंजॉय कर रही है। इसीलिए जमानत जल्द निरस्त होनी चाहिए। भोपाल की कोर्ट ने जमानत देने में बेहद जल्दबाजी की है। नेशनल मीडिया में एक के बाद एक वीडियो चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: भोपाल जिला कोर्ट में सरेंडर करेगा फरार पति समर्थ सिंह, वापस ली अग्रिम जमानत अर्जी
इसे लेकर न्यायमूर्ति अवनींद्र सिंह की एकलपीठ ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया। मामले में अगली सुनवाई सोमवार 25 मई को 2.30 बजे से होगी।