• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं...' ट्विशा शर्मा की बहन का छलका दर्द, खोले परिवार के कई गहरे राज

भोपाल में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वह अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 18 May 2026 06:26:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 06:40:25 PM (IST)
'मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं...' ट्विशा शर्मा की बहन का छलका दर्द, खोले परिवार के कई गहरे राज
ट्विशा शर्मा की कजिन ने कई राज खोले( सोशल मीडिया)

HighLights

  1. शादी के बाद ट्विशा ने दोस्त को लिखा- “मैं फंस गई हूं”
  2. पति पर बच्चे को अपनाने से इनकार करने का आरोप
  3. मौत से पहले चैट में जाहिर की थी बेचैनी और अकेलापन

डिजिटल डेस्क। भोपाल में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 12 मई को वह अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। इस मामले में पुलिस ने उनके पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से समर्थ फरार बताया जा रहा है।

मुलाकात डेटिंग ऐप की जरिए

ट्विशा और समर्थ की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। कुछ समय तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2025 में शादी कर ली। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद ट्विशा के व्यवहार में आए बदलाव ने उसके परिवार और करीबियों को चिंता में डाल दिया था।


बहन ने क्या बताया

ट्विशा की कजिन मीनाक्षी ने NDTV से बातचीत में बताया कि शादी से पहले ट्विशा बेहद खुशमिजाज और मिलनसार लड़की थी। दोनों लगभग हर दिन मिलते थे, घूमते थे और घंटों बातें करते थे। लेकिन शादी के बाद वह अचानक बदलने लगी। मीनाक्षी ने बताया कि ट्विशा उससे कम बात करने लगी थी। जब उसने वजह पूछी, तो ट्विशा ने कहा था कि वह बाद में कॉल करेगी, लेकिन वह कॉल कभी नहीं आया।

मीनाक्षी के मुताबिक, एक दिन ट्विशा ने उसे मैसेज किया था- “मैं फंस गई हूं।” इसके बाद उसने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ट्विशा खुलकर कुछ नहीं बता पाई।

परिवार का क्या है आरोप

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। भोपाल में वर्क फ्रॉम होम नौकरी छूटने के बाद ससुराल वालों ने उसे ताने देने शुरू कर दिए थे। मीनाक्षी ने बताया कि ट्विशा का वजन शादी के बाद करीब 15 किलो तक कम हो गया था। उसे बार-बार कहा जाता था कि अब उसे नौकरी कैसे मिलेगी और वह पर्याप्त पढ़ी-लिखी नहीं है।

बच्चे को लेकर भी आरोप

मामला तब और गंभीर हो गया जब ट्विशा प्रेग्नेंट हुई। आरोप है कि पति समर्थ सिंह ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया। मीनाक्षी ने दावा किया कि ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज में लिखा था, “मम्मी, वह मुझसे पूछ रहा है कि यह बच्चा किसका है? मैं शांत कैसे रहूं?”

बातचीत में अपनी बेचैनी जाहिर की थी

मौत से कुछ दिन पहले भी ट्विशा ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से बातचीत में अपनी बेचैनी जाहिर की थी। 7 मई को मीनाक्षी के साथ हुई व्हाट्सएप चैट में ट्विशा ने लिखा था कि वह बहुत परेशान है और जिंदगी में कुछ करना चाहती है। उसने कहा था कि शादी के बाद भी महिलाओं को खुद के लिए काम करना नहीं छोड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, रिपोर्ट में मिले चोट के निशान, पति समर्थ सिंह की जमानत खारिज