यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजधानी में चार दिन में डेंगू से दो मरीजों की मौत
राजधानी में चार दिन में डेंगू से दो मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक भोपाल व दूसरा सागर का रहने वाला है।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 03 Oct 2016 07:25:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Oct 2016 07:31:21 PM (IST)
भोपाल। राजधानी में चार दिन में डेंगू से दो मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक भोपाल व दूसरा सागर का रहने वाला है। राजधानी में एक किशोर को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मलेरिया लैब से उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एंटी लार्वा की टीम सुबह डेंगू का छिड़काव करने पहुंची तो पता चला मरीज की मौत हो चुकी है। भोपाल में इस सीजन में यह दूसरी मौत है। इसके पहले राघवेन्द्र नामक युवक की एक निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हुई थी।
इसके अलावा हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार को सागर के एक मरीज की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि 8 साल के एक बच्चे को पहले रैनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे जिले के 5 मरीजों की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।