यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Union Carbide Waste News: 1200 डिग्री तापमान पर जलेगा जहरीला कचरा… एक्सपर्ट बोले- किसी को कोई खतरा नहीं
मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने पर भारी विवाद हो गया है। कोर्ट के आदेश पर कचरा भोपाल से पीथमपुर भेजा जा चुका है, लेकिन स्थानीय लोग विरोध रहे हैं। बहरहाल, अभी यह तय नहीं है कि कचरा कब जलाया जाएगा, लेकिन इस पूरी प्रोसेस सामने आ गई है।
Publish Date: Sun, 05 Jan 2025 10:22:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jan 2025 10:22:24 AM (IST)
यूनियन कार्बाइड कारखाने से जहरीला कचरा इस तरह कंटेनर में भरकर भोपाल से पीथमपुर लाया गया था।HighLights
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की निगरानी में संपन्न होगी निपटान प्रक्रिया
- यूनियन कार्बाइड कारखाना से पीथमपुर रामकी कंपनी भेजा गया है 337 टन जहरीला कचरा
- विशेष भष्मक में 1200 से 1500 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान पर जलाया जाएगा कचरा
मदनमोहन मालवीय, भोपाल। यूनियन कार्बाइड कारखाना भोपाल में 40 साल से बंद 337 टन जहरीला कचरा 12 कंटेनरों के द्वारा पीथमपुर की रामकी कंपनी पहुंच गया है। वहां कंपनी एक विशेष भष्मक में इसे 1200 से 1500 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान पर इसे जलाने वाली है। यह पूरा काम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विज्ञानियों की निगरानी में होगा।
कचरा कब जलाया जाना है इसका फैसला कुछ दिनों बाद ही होगा। उच्च न्यायालय के आदेश पर गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग द्वारा कचरे को कंपनी भेजकर शुक्रवार को शपथ पत्र पेश कर दिया है। अब छह जनवरी को सरकार उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी।
![naidunia_image]()
(कचरा जलाने के खिलाफ पीथमपुर में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।)
खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बना है इंसीनरेटर
- पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि रामकी कंपनी में जो भष्मक लगाया गया है, वह खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत बना है। इसमें सिर्फ खतरनाक रासायनिक अपशिष्ट ही जलाए जाते हैं।
- ऐसा कचरा इसमें पूरी तरह से भस्म हो जाता है। इस भष्मक में कम से कम 1200 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे अधिक तापमान पर इसे जलाया जाएगा। इस तापमान पर कितना भी जहरीला कचरा हो, जलने पर पूरी तरह से राख हो जाएगा।
- जलाते समय कचरे का न तो हवा, मिट्टी और पानी से कोई संपर्क नहीं होगा। पांडे कहते हैं कि ऐसे में यह पद्धति हर तरह से कचरा निपटान के लिए सुरक्षित है। इससे न तो इंसानों को, ना ही पर्यावरण को कोई खतरा होगा।