• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मेट्रो के रूट पर अनोखा प्रयोग, हर आधे किलोमीटर पर दिखेगा स्टेशन, 2.23 किमी के हिस्से में सिविल वर्क पूरा

रत्नागिरी तिराहा से लेकर जेके रोड तिराहे तक के करीब 2.23 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सभी पिलर बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं। पिलरों का काम पूरा होते ही अब ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 03:45:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 03:47:01 PM (IST)
भोपाल मेट्रो के रूट पर अनोखा प्रयोग, हर आधे किलोमीटर पर दिखेगा स्टेशन, 2.23 किमी के हिस्से में सिविल वर्क पूरा
रत्नागिरी मार्ग पर पिलरों के ऊपर मशीनों से रखे जा रहे गर्डर

HighLights

  1. 2.23 किमी के हिस्से में सिविल वर्क पूरा
  2. बेहद पास-पास होंगे इस रूट के 4 स्टेशन
  3. 1 किमी से भी कम है आपसी दूरी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन के तहत रत्नागिरी तिराहा से शुरू किया गया एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का काम अब अपने दूसरे पड़ाव पर पहुंच गया है। रत्नागिरी तिराहा से लेकर जेके रोड तिराहे तक के करीब 2.23 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सभी पिलर बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं। पिलरों का काम पूरा होते ही अब प्रबंधन ने इन पर गर्डर रखने का काम भी शुरू कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस रूट पर बनने वाले चारों स्टेशनों के बीच की दूरी 1 किलोमीटर से भी कम है।

रत्नागिरी से पिपलानी की दूरी महज 0.68 किमी, पिपलानी से इंद्रपुरी 0.73 किमी और इंद्रपुरी से जेके रोड की दूरी सिर्फ 0.82 किमी है। हालांकि इन चारों स्टेशनों का जमीनी निर्माण अभी शुरू होना बाकी है। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार गर्डर रखने के बाद मेट्रो का ट्रैक बिछाने का काम किया जाएगा।


2028 का लक्ष्य पर डगर मुश्किल

ब्लूलाइन के तहत भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक कुल 14.21 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कारिडोर बनाया जाना है। इस पूरे प्रोजेक्ट की शुरुआत फरवरी 2025 में की गई थी और वर्ष 2028 तक इस कारिडोर को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उसे देखकर लग नहीं रहा कि अगले दो-ढाई साल में यह रूट पूरी तरह तैयार हो पाएगा।

भदभदा छोर पर पिलर का काम अब भी अधूरा

रत्नागिरी तिराहे पर जहां काम दूसरे पड़ाव पर पहुंच गया है, वहीं भदभदा चौराहे वाले छोर पर मेट्रो की रफ्तार बेहद धीमी है। भदभदा चौराहा से डिपो चौराहा तक करीब 1.31 किलोमीटर के रूट पर पिलरों का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। हालांकि कुछ समय पहले यहां गर्डर रखने की टेस्टिंग जरूर की गई थी, लेकिन सभी पिलर तैयार न होने की वजह से गर्डर रखने का मुख्य काम अब तक अटका हुआ है।

यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार: पहली बार दोनों ट्रैक पर 90 किमी/घंटा स्पीड से सफल ट्रायल, जल्द बढ़ेंगे फेरे

ऑरेंज लाइन पर पूरा फोकस, इस वजह से पिछड़ी ब्लू लाइन

सूत्रों का कहना है कि मेट्रो प्रबंधन का पूरा ध्यान आरेंज लाइन करौंद से एम्स रूट के काम को जल्द से जल्द पूरा करने पर केंद्रित हैं। इसका असर ब्लू लाइन के निर्माण पर पढ़ रहा है।इसके चलते ब्लू लाइन के काम टुकड़ों में हो रहे है। यदि ऐसे ही काम हुआ तो ब्लू लाइन के लिए तय साल 2028 की डेडलाइन चूक सकती है।