• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: जिला पंचायत बैठक में हंगामा; बैरसिया के सरकारी स्कूलों में टॉयलेट न होने पर भड़के सदस्य, BMO पर बैठाई जांच

सदस्यों ने बैरसिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. पुष्पा गुरु पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 09:49:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 09:49:44 PM (IST)
भोपाल: जिला पंचायत बैठक में हंगामा; बैरसिया के सरकारी स्कूलों में टॉयलेट न होने पर भड़के सदस्य, BMO पर बैठाई जांच
जिला पंचायत की बैठक के दौरान सदस्यों अफसरों से चर्चा करते हुए। सौ- विभाग  

HighLights

  1. बैरसिया की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेेकर जिपं बैठक में हंगामा
  2. बीएमओ डॉ. पुष्पा गुरु को हटाने का प्रस्ताव दोबारा भेजने का फैसला
  3. सीईओ ने 186 स्कूलों में नए शौचालय निर्माण की मंजूरी की जानकारी दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया रहा। सदस्यों ने बैरसिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. पुष्पा गुरु पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व में हटाने का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से दोबारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्णय लिया।

नहीं आए उपाध्यक्ष

बैठक में उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट और तीन सदस्य अनुपस्थित रहे, जबकि सदस्य विक्रम भालेश्वर, चंद्रेश राजपूत, बीजिया राजोरिया सहित अन्य प्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में ही सदस्य विनय मेहर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा से दोटूक कहा कि यदि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं जल्द दुरुस्त नहीं हुईं, तो वे सात दिन बाद सीएमएचओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। मेहर ने बीएमओ को हटाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सदन के सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।


यह भी पढ़ें- सागर शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त: दोषी अफसरों और माफिया पर होगी कड़ी कार्रवाई, प्रशासन को दिया फ्री हैंड

तीन दिन में पेश होगी रिपोर्ट

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने भी विभागीय अफसरों को ताकीद की कि वे जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लें।

इसके अलावा बैठक में सरकारी स्कूलों में टॉयलेट न होने को लेकर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। इस पर जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने सदन को आश्वस्त किया कि 186 स्कूलों में नये टॉयलेट निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही मैदानी काम शुरू करा दिया जाएगा।