• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने रानी कमलापत‍ि स्‍टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रानी कमलापति स्‍टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में गए और बच्‍चों से मुलाकात की ।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 27 Jun 2023 08:41:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jun 2023 02:03:41 PM (IST)
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने रानी कमलापत‍ि स्‍टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

भोपाल। रेलवे विभाग और खासकर भोपाल के लिए आज का दिन खास रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भोपाल से रानी कमलापति स्‍टेशन से इंदौर और जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना क‍िया। उन्‍होंने तीन और वंदे भारत ट्रेनों का वर्चुअल शुभारंभ क‍िया। इनमें रांची से पटना, धारवाड़ से बेंगलुरु और गोवा के मडगांव से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्लेटफार्म-एक से एक ही समय में हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया।

naidunia_image

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल से भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ..https://t.co/eZr1MnvdPj

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 27, 2023

रानी कमलापत‍ि स्‍टेशन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया स्वागत किया।


प्लेटफार्म-एक से इंदौर व दो से जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हुई। इन ट्रेनों में कुछ स्‍कूली बच्‍चे भी यात्रा कर रहे थे। रवानगी से पहले पीएम मोदी ने इन बच्‍चों से संवाद किया। रेलवे विभाग ने उक्त कार्यक्रम के लिए स्टेशन पर भव्य साज-सज्जा की। सभी प्लेटफार्म्‍स पर बड़े आकार की एलईडी स्क्रीन लगाईं , जिन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों को दिखाया गया।

स्‍टेशन में प्रवेश करने के लिए लोग की लंबी कतार लग गई

naidunia_image

वर्षा के बाद भी रानी कमलापत‍ि स्‍टेशन पर लोगों का आना शुरू हो गया

naidunia_image

रानी कमलापत‍ि स्‍टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पहुंची, रेलवे के अध‍िकारियों ने निरीक्षण

naidunia_image

.