Vande Bharat Train: कोहरे से धीमी हुई वंदे भारत की रफ्तार, सवा तीन घंटे देरी से पहुंची भोपाल, शताब्दी एक्सप्रेस भी 4 घंटे लेट
Bhopal Vande Bharat Express दिल्ली से आगरा के बीच अधिक कोहरा पड़ने की वजह से लगभग आधा दर्जन ट्रेनें बुधवार को अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे देरी से भोपाल पहुंचीं।
By Neeraj Pandey
Edited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 10:22:36 PM (IST)
Updated Date: Wed, 27 Dec 2023 10:22:36 PM (IST)
कोहरे से धीमी हुई वंदे भारत की रफ्तार, सवा तीन घंटे देरी से पहुंची भोपालHighLights
- कोहरे से धीमी हुई वंदे भारत की रफ्तार, सवा तीन घंटे देरी से पहुंची भोपाल
- शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे देरी से पहुंच रही भोपाल
- दिल्ली से आने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनें हुई लेट
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दिल्ली से आने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनें बुधवार को अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे देरी से भोपाल पहुंचीं। यह स्थिति दिल्ली से आगरा के बीच अधिक कोहरा पड़ने की वजह से बन रही है। दिल्ली से भोपाल की यात्रा को कम समय में पूरा करने के लिए देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जा रहा है, लेकिन वह भी साढ़े सात घंटे का सफर 12 घंटे में पूरा कर रही है।
वंदे भारत एक्सप्रेस हुई लेट
वंदे भारत रानी कमलापति स्टेशन पर बुधवार को रात 10.16 बजे पहुंचने की जगह रात डेढ़ बजे पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंची। शताब्दी लगातार चार दिन से तीन से चार घंटे देरी से आ रही है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची। पंजाब मेल एक्सप्रेस ने भी साढ़े छह घंटे से अधिक यात्रियों को इंतजार करवाया।