• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दिग्विजय-सिंधिया में फिर जुबानी जंग, ज्योतिरादित्य बोले- दिग्विजय को भूलने की आदत, पूर्व सीएम ने भी किया पलटवार

यह कोई पहला अवसर नहीं है जब दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच अदावत सामने आई हो। इसके पहले भी जब दिग्विजय मुख्यमंत्री थे, तब उनकी माधवराव ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:41:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 10:41:56 PM (IST)
दिग्विजय-सिंधिया में फिर जुबानी जंग, ज्योतिरादित्य बोले- दिग्विजय को भूलने की आदत, पूर्व सीएम ने भी किया पलटवार
इंदौर में संघ के कार्यक्रम पर दिग्विजय-सिंधिया में वाकयुद्ध।

HighLights

  1. इंदौर डेली कॉलेज विवाद पर गर्माई मध्य प्रदेश की राजनीति
  2. माधवराव के दौर से चली आ रही अदावत का नया अध्याय
  3. इंदौर में संघ के कार्यक्रम पर दिग्विजय-सिंधिया में वाकयुद्ध

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच अदावत फिर सामने आई है। इस बार इंदौर के डेली कालेज में 28 अक्टूबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डा. मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चर्चा में हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को संघ से इतना ही प्रेम है तो वह कार्यक्रम सिंधिया स्कूल में क्यों नहीं कराते। इस पर सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को भूलने की आदत है। जैसे 2020 में उन्हें याद दिलाया था, वैसा ही याद दिलाना पड़ता है। डेली कालेज के निर्माण में सिंधिया घराने का योगदान है। जवाब में दिग्विजय ने कहा कि डेली कालेज के निर्माण में सिंधिया घराने का योगदान अन्य दानदाताओं की तरह ही था।


दिग्विजय और सिंधिया घराने की पुरानी खींचतान

यह कोई पहला अवसर नहीं है जब दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच अदावत सामने आई हो। इसके पहले भी जब दिग्विजय मुख्यमंत्री थे, तब उनकी माधवराव सिंधिया से खींचतान चलती थी।

ग्वालियर-चंबल अंचल में तो दिग्विजय और माधवराव की कांग्रेस अलग थी। दोनों के समर्थक अक्सर आमने-सामने आ जाते थे। केंद्रीय नेतृत्व तक शिकवा-शिकायतें होती थीं। माधवराव के निधन के बाद दिग्विजय और ज्योतिरादित्य सिंधिया से टकराव की बातें सामने आने लगीं।

यह भी पढ़ें- इंदौर के 'धनकुबेर' हेड कांस्टेबल... एक और विवादित जमीन में आया फिरोज खान का नाम, गवाह बनकर खेला करोड़ों का खेल

अब फिर से खींचतान आ रही है सामने

2020 में जब सिंधिया ने अपने समर्थक मंत्री-विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ी और कमल नाथ सरकार गिरी, तब भी यह आरोप लगाया गया कि दिग्विजय की वजह से वह अलग हुए। इसकी पृष्ठभूमि में 2019 में गुना संसदीय क्षेत्र से सिंधिया की हार और राज्यसभा में सुरक्षित सीट से न भेजा जाना भी माना जाता है।

हालांकि, दिग्विजय कई बार कह चुके हैं कि 2020 में जो भी था वह कमल नाथ और सिंधिया के बीच था। अब फिर जो खींचतान सामने आ रही है, उसका असर आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की राजनीति पर देखने को मिल सकता है।